Salaar BO Day 20: धीमी रफ्तार के बावजूद 400 करोड़ से इंचभर दूर 'सालार', जानिए 20वें दिन की कमाई
Salaar Box Office Collection Day 20: प्रभास की फिल्म 'सालार' घटती कमाई के बावजूद भी 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Salaar Box Office Collection Day 20: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' को रिलीज हुए 20 दिन का समय बीत चुका है। ये फिल्म पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के शुरुआती समय में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन कुछ दिनों से ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही थी। हालांकि अब ये फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने से इंचभर की दूरी पर है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- 400 करोड़ के करीब पहुंची ‘सालार’
- 20वें दिन हुआ ये हाल
- जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सालार' की रिलीज के 20वें दिन भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। दरअसल, नए साल के बाद से ये फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। वहीं, दर्शकों की कमी का असर फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि प्रभास की इस फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।
दरअसल, प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 19वें दिन सभी भाषाओं में 2.15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद 20वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Advertisement
सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: 90.7 करोड़
- दूसरा दिन: 56.35 करोड़
- तीसरा दिन: 61.00 करोड़
- चौथे दिन: 42.50 करोड़
- पांचवें दिन: 23.50 करोड़
- छठे दिन: 17 करोड़
- सातवें दिन: 12.1 करोड़
- आठवें दिन: 9.62 करोड़
- नौवें दिन: 12.55 करोड़
- दसवें दिन: 15.1 करोड़
- ग्यारहवें दिन: 15.50 करोड़
- बारहवें दिन: 7.50 करोड़
- तेरहवें दिन: 5.25 करोड़
- चौदहवें दिन: 4.50 करोड़
- पंद्रहवां दिन: 3.50 करोड़
- सोलहवें दिन: 5.25 करोड़
- 17वें दिन: 5.75 करोड़
- 18वें दिन: 2.25 करोड़
- 19वें दिन : 2.15 करोड़
- 20वें दिन : 2 करोड़
रिलीज के बाद के 20 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 399.85 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। यानी कि ये फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस कुछ कदम दूर है। बहरहाल, डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू रेड्डी समेत कई बड़े कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।