Salaar BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पर रही Prabhas की फिल्म की रफ्तार, हर दिन घट रहा कमाई का आंकड़ा
Salaar Box Office Collection Day 14: फिल्म 'सालार' को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Salaar Box Office Collection Day 14: सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज के बाद भले ही ऑडियंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन नए साल के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती हुई नजर आ रही है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'सालार' की रफ्तार
- 14वें दिन हुआ ये हाल
- जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दरअसल, इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती समय में ताबड़तोड़ कमाई की। इतना ही नहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही धाकड़ एडवांस बुकिंग के जरिए कई करोड़ का बिजनेस भी कर लिया था। हालांकि अब इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।
दरअसल, प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 13वें दिन सभी भाषाओं में 5.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद 14वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने महज 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: 90.7 करोड़
- दूसरा दिन: 56.35 करोड़
- तीसरा दिन: 61.00 करोड़
- चौथे दिन: 42.50 करोड़
- पांचवें दिन: 23.50 करोड़
- छठे दिन: 17 करोड़
- सातवें दिन: 12.1 करोड़
- आठवें दिन: 9.62 करोड़
- नौवें दिन: 12.55 करोड़
- दसवें दिन: 15.1 करोड़
- ग्यारहवें दिन: 15.50 करोड़
- बारहवें दिन: 7.50 करोड़
- तेरहवें दिन: 5.25 करोड़
- चौदहवें दिन: 4.50 करोड़
रिलीज के बाद के 14 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 378.00 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 650 करोड़ का धाकड़ कारोबार कर लिया है। बहरहाल, डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू रेड्डी समेत कई बड़े कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।