अपडेटेड 27 October 2024 at 08:29 IST

Sai Pallavi: भारतीय सेना पर ऐसा क्या बोल गईं रामायण की 'सीता'? भड़के लोगों ने उठाए देशभक्ति पर सवाल

Sai Pallavi: साई पल्लवी अपने दो साल पुराने एक बयान को लेकर फिर से कंट्रोवर्सी में आ गई हैं। उनके ऊपर लोगों की देशभक्ति को आहत करने का आरोप लगा है।

Follow : Google News Icon  
Amaran: Sai Pallavi first look
साई पल्लवी | Image: Instagram

Sai Pallavi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा साई पल्लवी अपने दो साल पुराने एक बयान को लेकर फिर से कंट्रोवर्सी में आ गई हैं। उनके ऊपर लोगों की देशभक्ति को आहत करने का आरोप लगा है। ये बवाल इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि उन्हें ‘रामायण’ में माता सीता का रोल कैसे दे दिया।

साई पल्लवी का ये विवादित वीडियो 2022 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वो कह रही थीं- ‘पाकिस्तानी लोग भारतीय सेना को आतंकवादी ग्रुप कहते हैं।’

साई पल्लवी के पुराने बयान पर क्यों मचा बवाल?

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है जिसमें वो कह रही हैं- 'भारत में लोग पाकिस्तानियों के बारे में जैसा सोचते हैं, वहां के लोगों का भी कुछ ऐसा ही सोचना है। पाकिस्तान में लोगों का ऐसा सोचना है कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है लेकिन हमारे लिए वे नहीं हैं। मैं इस हिंसा को नहीं समझती।' 

अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रहा है और लोगों ने साई पल्लवी की आलोचना करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा कि “कैसे साईं पल्लवी का ये बयान विवाद पैदा कर रहा है। क्या भारत ने कभी दूसरे देशों पर हमला किया जिसकी वजह से उसे आतंकवादी माना जाए? क्या भारत को हमेशा पाकिस्तान और चीन से अपने क्षेत्रों की रक्षा करने का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ा है? तो फिर भारतीय सैनिकों को आतंकवादी क्यों माना जाएगा?”

Advertisement

साई पल्लवी की हो रही जमकर आलोचना

अब लोग साई पर भड़क उठे हैं। किसी ने लिखा- ‘साई पल्लवी ने भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना को एक बता दिया। वो एक फिल्म में जानकी का रोल कर रही हैं। उन्होंने पहले भी कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की तुलना पशु तस्करों की हत्या से करके विवाद खड़ा कर दिया था। ऐसा लगता है कि वह जाकिर नाइक से प्रभावित हो सकती हैं’। वहीं दूसरा लिखता है- ‘जो हमारे जवानों का अपमान करेगा, उसका भारत में रहने का अधिकार नहीं है’।

हालांकि, उनके फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- ‘सर नहीं। वह आतंकवादियों का महिमामंडन नहीं कर रहीं। इंटरव्यू तेलुगु में है और ट्रांसलेशन खराब है। वह कह रही हैं कि पाकिस्तानी आतंकवादी सोचते हैं कि भारतीय सैनिक आतंकवादी हैं। यह एक धारणा है। वह हिंसा का समर्थन नहीं करतीं’।

Advertisement

ये भी पढे़ंः कौन हैं Sai Pallavi? जिनकी भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर मचा है बवाल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 October 2024 at 08:29 IST