अपडेटेड 14 March 2024 at 19:50 IST

60 सेकेंड में बिके RRR के स्पेशल शो के सभी टिकट, डेढ़ साल बाद भी जापान में फिल्म का जबरदस्त क्रेज

RRR Movie: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही एक मिनट के अंदर फिल्म के सभी टिकट बिक गए।

Follow : Google News Icon  
RRR Craze in Japan
जापान में RRR का क्रेज | Image: IMDB

RRR in Japan: साल 2022 में आई पैन इंडिया फिल्म RRR का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। विदेशों में भी इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका हालिया उदाहरण है जापान। जापान में फिल्म के लिए लोग पागल हो रहे है। क्रेज इतना बढ़ गया है कि महज 60 सेकेंड के अंदर ही फिल्म की सारी की सारी टिकटें गई।

जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म का एक शो देखने के लिए RRR के निर्माता एस एस राजमौली जापान जाएंगे। वह 18 मार्च को शो में जापान में RRR का शो देखने पहुंचेंगे। इस स्पेशल शो के लिए ही एडवांस बुकिंग की जा रही थी।

एक मिनट में बिक गए टिकट

जानकारी के अनुसार एडवांस बुकिंग शुरू होते ही एक मिनट के अंदर फिल्म के सभी टिकट बिक गए।

इसके बारे में RRR के ऑफिशियल अकाउंट से एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर बताया गया। इसमें लिखा था, "‘जापान में RRR रिलीज हुए थिएटर में करीब डेढ़ साल हो गए हैं। तब से यह अभी भी थिएटर में चल रही है। 18 मार्च के शो एक मिनट से भी कम समय में बिक गया। एब्सोल्यूट RRRAMPAGE।"

Advertisement

18 मार्च को स्पेशल शो

बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली 18 मार्च को जापान में RRR की स्क्रीनिंग देखने जाएंगे। फिल्म शिंजुकु वाल्ड 9 और शिंजुकु पिकाडिली में दिखाई जाएगी। इस दौरान वह जापानी फैंस के साथ बातचीत भी करेंगे। यही वजह है कि लोगों में इस स्पेशल शो को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।

ऑस्कर में फिर छाया 'नाटू नाटू'

RRR ऑस्कर्स में भी देश का नाम रोशन कर चुकी है। बता दें कि लगातार दो बार राजामौली की फिल्म ने दो बार ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। साल 2023 में ऑस्कर में RRR के गाने 'नाटू नाटू' को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, इस बार भी यानी ऑस्कर 2024 में एक बार इस गाने को ऑस्कर के मंच पर दिखाया गया। दो बार इस गाने की झलकियां RRR के मंच पर दिखाई गई हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: कहां तक पहुंची CBI जांच? मौत के 45 महीने बाद भी ढूंढ रहे जवाब, सुशांत की बहन ने PM मोदी से मांगी मदद

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 19:38 IST