‘भगवान को धोखा नहीं दे सकते…’; रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर गए एक्टर रवि मोहन, तो पत्नी ने ऐसे निकाली भड़ास

Ravi Mohan: रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस 25 अगस्त को साथ में तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं।

Ravi Mohan, Keneeshaa visit Tirupati, Aarti Ravi posts cryptic note
Ravi Mohan, Keneeshaa visit Tirupati, Aarti Ravi posts cryptic note | Image: Instagram

Ravi Mohan: साउथ एक्टर रवि मोहन और आरती रवि अलग हो चुके हैं और उनके तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आते हैं। इस बीच, एक्टर हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे जिसके बाद आरती ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस 25 अगस्त को साथ में तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। 

Image

रवि मोहन-केनिशा पर आरती रवि का निशाना?

इस दौरान, रवि मोहन को गोल्डन वेष्टि के साथ मैचिंग कुर्ते में देखा गया था। दूसरी ओर, केनिशा ने ग्रीन कुर्ता पहना था जिसे उन्होंने पिंक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। जैसे ही रूमर्ड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, आरती रवि ने तुरंत अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया। 

इस पोस्ट में लिखा था- "आप भगवान को धोखा नहीं दे सकते। आप दूसरों को मूर्ख बना सकते हैं। आप खुद को भी मूर्ख बना सकते हैं। लेकिन आप भगवान को धोखा नहीं दे सकते।" इतना ही नहीं, इसके बाद आरती ने बच्चों की शांति की रक्षा करने को लेकर भी एक पोस्ट शेयर किया था।

Advertisement

विवादों में रवि मोहन और आरती रवि का तलाक

रवि मोहन और आरती रवि ने 2009 में शादी की थी जिसके बाद उनके दो बेटे हुए- आरव और अयान। सेपरेशन के बाद अब दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं। गौरतलब है कि शादी में दरार आने के बाद एक्टर ने सितंबर 2024 में अलग होने की घोषणा की थी। उनके अचानक अनाउंस करने से आरती भी हैरान रह गई थीं। इसके तुरंत बाद रवि ने तलाक के लिए अर्जी दे डाली।

अब रवि और आरती के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन दोनों सेपरेट हो चुके हैं। इसके बाद एक्टर का नाम केनिशा फ्रांसिस के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर हर इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता रहा है।

Advertisement

ये भी पढे़ंः जब हिना खान के कैंसर का पता लगते ही रुबीना दिलैक ने किया कुछ ऐसा, भावुक हुईं ‘अक्षरा’, अब जाकर किया खुलासा

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड