विजय से शादी के तुरंत बाद पुरानी ऑडियो लीक होने पर तिलमिलाईं रश्मिका मंदाना, कहा- 24 घंटों में हटाओ वरना...

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने आठ साल पुराने ऑडियो क्लिप के लीक होने पर नाराजगी जताई है जिसका कनेक्शन उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika and Vijay Deverakonda got married on February 26 in Udaipur
Rashmika Mandanna | Image: Republic

Rashmika Mandanna: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए 26 फरवरी को शादी कर ली। जहां सोशल मीडिया उनकी शादी की तस्वीरों से भरा पड़ा है, वहीं इस बीच एक्ट्रेस और उनकी मां सुमन के एक पुराने कथित इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस क्लिप का कनेक्शन रश्मिका के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से है। 

खबरों की माने तो, इस पुराने इंटरव्यू में सुमन भावुक होकर अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर हुई परेशानियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं, जो उन्हें रक्षित शेट्टी संग रिश्ते के दौरान झेलनी पड़ी थीं। सुमन ने क्लिप में दोनों परिवारों के बीच कथित तनाव को लेकर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि कैसे उस दौरान रश्मिका से कहा गया था कि वह सार्वजनिक रूप से घोषणा करें कि शादी के बाद वो एक्टिंग छोड़ देंगी। उन्होंने क्लिप में विजय के साथ तेलुगु फिल्म 'गीता गोविंदम' में रश्मिका के लिप-लॉक सीन को लेकर हुई आलोचनाओं पर भी बात की।

8 साल पुराने ऑडियो क्लिप लीक पर भड़कीं रश्मिका

अब ये ऑडियो क्लिप फिर से लीक होने पर रश्मिका आगबबूला हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये सोशल मीडिया से नहीं हटाई गई तो उन्हें मजबूरन लीगल एक्शन लेना पड़ेगा। उन्होंने एक लंबे चौड़े नोट में लिखा कि “मीडिया के एक वर्ग और ऑनलाइन लोगों द्वारा मेरे खिलाफ गलत सूचना, उत्पीड़न और टारगेट हमलों का एक सुनियोजित अभियान शुरू हुए आठ साल हो गए हैं। मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया और जो शब्द मैंने कहे भी नहीं, उन्हें झूठी कहानियों में ढाला गया, और व्यूज, रीच और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए नफरत को हवा दी गई।”

'प्राइवेट बातचीत को जानबूझकर फैलाया गया'

एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘पिछले 24 घंटों में जो हुआ, उसने सीमा पार कर दी’। इस ‘भ्रामक कंटेंट’ ने उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन किया है। रश्मिका ने कहा कि वो अबतक चुप्पी साधे हुए थी क्योंकि पब्लिक फिगर होने के नाते आपको आलोचना सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आठ साल पुरानी उनकी प्राइवेट बातचीत को दोबारा जानबूझकर 'कॉन्ट्रोवर्सी' पैदा करने के लिए शेयर करना गलता है। ये ऑडियो उनकी मर्जी और जानकारी के बिना रिकॉर्ड और शेयर की गई। उन्होंने ये भी लिखा कि कैसे इसके लीक होने की टाइमिंग हैरान करती है जब रश्मिका की हाल ही में विजय से शादी हुई है। 

Advertisement

रश्मिका मंदाना ने दी लीगल एक्शन की धमकी

रश्मिका ने लीगल एक्शन की धमकी देते हुए सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर और उन व्यक्तियों से इस ऑडियो को हटाने की रीक्वेस्ट की है जो इसे फैला रहे हैं। उन्होंने साफ सीधे शब्दों में कहा कि अगर 24 घंटे में ये कंटेट नहीं हटाया गया तो उन्हें लीगल एक्शन लेना पड़ेगा और नोटिस जारी करना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ेंः Monalisa Wedding: ‘बगावत नहीं, लव जिहाद…’; मोनालिसा की शादी की खबरों पर टूटा सनोज मिश्रा का दिल, वायरल गर्ल को दिया था अपनी फिल्म से ब्रेक

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड