अपडेटेड 21 March 2026 at 10:30 IST

रश्मिका-विजय ने अपनी रूठी फैन को दावत पर बुलाया, खिलाए लड्डू, कपल ने खूब बरसाया प्यार, VIDEO

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने अपनी लिटिल फैन को लंच पर बुलाया है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda | Image: @urs_luckythalli/instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की है। शादी के बाद कपल ने कई शहरों में मिठाईयां भी भेजी। हालांकि, एक नन्ही फैन उनके नाराज हो गई। उसने वीडियो बनाकर रश्मिका और विजय से शिकायत की कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया और न ही उसे शादी की मिठाई खिलाई गई।

जैसे ही उस छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ तो उसपर विजय देवरकोंडा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘सो क्यूट लिटिल फैन, मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर पर बुलाऊंगा। तुम मुझे अपना फेवरेट फूड और मिठाई बताओ, मैं तुम्हारे लिए तैयार करवाऊंगा’।

रश्मिका-विजय ने छोटी फैन को लंच पर बुलाया

इस छोटी बच्ची ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए वो बता रही है कि कैसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने अपनी लिटिल फैन को लंच पर बुलाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विजय ने बच्ची को गोद में उठाया हुआ है। वही, रश्मिका उसकी थाली में लड्डू रख रही हैं। 

बच्ची बड़ी ही मासूम भरी आवाज में विजय और रश्मिका से पूछती है कि उन्होंने उसे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया। जब विजय प्यार से उसके सिर पर किस करते हैं तो बच्ची क्यूट तरीके से पूछती है- "क्या हम दोस्त नहीं हैं?" यह सुनकर कपल मुस्कुराने लगता है। 

Advertisement

रील टू रियल…

बच्ची ने वीडियो शेयर कर लिखा- “रील से रियल… विजय देवरकोंडा से उनके घर पर मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए सचमुच एक अद्भुत पल था। हमारे पहुंचते ही उन्होंने हमारा बहुत गर्मजोशी और दयालुता से स्वागत किया, जिससे हमें पूरी तरह से सहज महसूस हुआ"। उसने आगे लिखा कि रश्मिका और परिवार के परिवार से मिलकर उसे काफी अच्छा लगा। हर कोई इतना डाउन-टू-अर्थ था। 

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी का पता लगने पर ऐसा था दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन? बताया नैचुरली कंसीव किया या IVF से ली मदद

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 10:30 IST