शादी से पहले रोम में विजय देवरकोंडा संग यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं Rashmika Mandanna, PHOTOS से खुली पोल
Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna in Rome: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेकेशन की तस्वीरों से हिंट मिल रहा है कि दोनों ने साथ में रोम में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। फैंस दोनों की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna: साउथ के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। फरवरी 2026 में दोनों की शादी के चर्चे है। अब नए साल पर विजय ने फैंस के साथ अपनी छुट्टियों शेयर की, जिसमें फैंस ने रश्मिका को ढूंढ लिया। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि शादी से पहले विजय और रश्मिका रोम में एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विजय ने फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में किसी ने परछाई में रश्मिका की झलक देख ली, तो किसी ने दावा किया कि एक फोटो में विजय को रश्मिका पीछे से गले लगाती भी नजर आ रही हैं।
विजय की तस्वीरों में फैंस को दिखी झलक
तस्वीरों में विजय देवरकोंडा को शहर के कुछ टूरिस्ट प्लेस को एंजॉय करते हुए देखा गया। एक तस्वीर में एक्टर आइकॉनिक कोलोसियम के सामने पोज नजर आए। अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर मेरे प्यारे दोस्तों। हम सब साथ आगे बढ़ें, अच्छी यादें बनाएं, अच्छे काम करें, प्यार, खुशी और जिंदगी फैलाएं।"
विजय की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। कई लोगों तस्वीरों में रश्मिका की झलक दिखने का दावा करने लगे। खासतौर पर पांचवीं फोटो, जिसमें विजय अपने दोस्तों संग नजर आ रहे हैं। फोटो में फैंस ने अंदाजा लगाया कि रश्मिका, विजय को पीछे से गले लगा रही होंगी और बैकग्राउंड में उनके दोस्त हंस रहे हैं।
Advertisement
रश्मिका ने भी शेयर की थीं तस्वीरें
दो दिन पहले रश्मिका ने भी रोम में अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इनमें वो अपने दोस्तों संग मस्ती करती दिखी हैं। कुछ तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्हें विजय देवरकोंडा की झलक दिखी।
विजय को केक खिलाती नजर आईं रश्मिका!
एक वीडियो में रश्मिका के हाथ में स्वीट डेजर्ट (मिठाई) है। उन्होंने इसे खुद चखने से पहले कथित तौर पर विजय को खिलाया। इसके बाद एक दूसरी वीडियो में वो चर्च में प्रार्थना करने पहुंची, जहां उन्होंने मोमबत्ती जलाई। फैंस का कहना है कि मोमबत्ती पकड़े दूसरा हाथ विजय का होगा। वो खुद कैमरे के पीछे छिपे हैं।
Advertisement
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रश्मिका 26 फरवरी 2026 के दिन विजय की दुल्हनिया बनेंगी। उनकी शादी उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। इसके अलावा प्री-वेडिंग फंक्शंस भी वहीं होंगे। फैंस को बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार है।