EXCLUSIVE/ 450 करोड़ की कमाई करने वाली 'Peddi' को क्यों चुना? रामचरण ने पहली बार खोला राज
Republic Summit 2026: राम चरण से बातचीत के दौरान उन्होंने कई दिलचस्प चीजे हमारे साथ शेयर की। ऐसे में उन्होंने 'पेड्डी' मूवी को चुनने का कारण बताया। इस कहानी के जरिये राम चरण ने बेहद खूबसूरत बात दर्शकों को बताई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ram Charan Peddi: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट 'रिपब्लिक समिट 2026' (Republic Summit 2026) का शानदार आयोजन हुआ। इस खास कार्यक्रम में देश की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इसी शानदार इवेंट के मंच पर साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी हिस्सा लिया और अपनी आने वाली फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।
बातचीत के दौरान राम चरण ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) को लेकर खुलकर बात की और बताया कि आखिर उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला क्यों किया।
फिल्म की सफलता का मंत्र है 'ईमानदारी'
राम चरण ने बताया कि किसी भी फिल्म के काम करने या सफल होने के पीछे सबसे बड़ी वजह उसमें की गई ईमानदारी होती है। उन्होंने अपने डायरेक्टर की जमकर तारीफ की और कहा कि, "मेरे डायरेक्टर ने इस फिल्म पर बहुत ही बेहतरीन तरीके से काम किया है।" राम चरण का मानना है कि किसी भी फिल्म का 'कोर' यानी मूल कहानी और भावना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
क्या है 'Peddi' की कहानी का 'कोर'?
सुपरस्टार ने फिल्म की कहानी का उदाहरण देते हुए बताया कि यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। यह कहानी एक ऐसे लड़के पर आधारित है जो एक आदिवासी ग्रामीण इलाके से आता है। वह अपनी जड़ों से निकलकर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए काम कर रहा है।
Advertisement
दिल्ली का दिया खास उदाहरण
इस बात को और गहराई से समझाने के लिए राम चरण ने राजधानी दिल्ली का एक बहुत ही सटीक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां हर कोई कुछ न कुछ पहचान तलाश रहा है। हर कोई अपना मुकाम बनाना चाहता है, लेकिन साथ ही वे अपनी जड़ों से भी पूरी तरह जुड़े हुए हैं।"
फिल्म 'Peddi' का मुख्य किरदार भी कुछ इसी तरह का है, जो आगे तो बढ़ना चाहता है लेकिन अपनी मिट्टी को नहीं भूला है।
Advertisement
दर्शक खुद को कर पाएंगे कनेक्ट
अपनी बात खत्म करते हुए राम चरण ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी। उनका मानना है कि पहचान बनाने की यह जद्दोजहद और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की यह कहानी ऐसी है, जिससे आम लोग बहुत आसानी से खुद को जोड़ पाएंगे। इसी के साथ बता दें कि फिल्म 'पेड्डी' ने 450 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)