अपडेटेड 26 April 2025 at 16:20 IST

Aura हो तो ऐसा... जब इकोनॉमी क्लास में रजनीकांत को देख खुशी के मारे चिल्लाने लगे फैंस, सुपरस्टार का रिएक्शन जीत लेगा दिल

Rajinikanth flies economy class: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करने का वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है।

Follow : Google News Icon  
Rajinikanth sparks fan frenzy as he flies economy
Rajinikanth sparks fan frenzy as he flies economy | Image: X

Rajinikanth Flies Economy Class: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। ना केवल उनकी ऑनस्क्रीन प्रेजेंस, बल्कि ऑफस्क्रीन भी उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला जब जेलर स्टार अपना प्राइवेट जेट छोड़कर फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे थलाइवा को अचानक यूं अपने बीच देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्टर ने भी हाथ जोड़ते हुए अपने सहयात्रियों से मुलाकात की। इतने में लोगों ने अपने फोन में रजनीकांत के वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे रजनीकांत 

रजनीकांत का इंडिगो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करने का वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है। इन वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही लोगों की नजर एक्टर पर पड़ी, उन्होंने खुशी के मारे चिल्लाना शुरू कर दिया। लोग उन्हें थलाइवा-थलाइवा कहकर बुलाने लगते हैं जिसे सुन रजनीकांत मुस्कुराने लगे। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने कैप्शन में लिखा- “सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ की शूट के बाद फ्लाइट को थिएटर में बदल दिया"। अब फैंस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘बहुत अच्छा’। वहीं, दूसरा लिखता है- ‘हमारे सबसे विनम्र सुपरस्टार’। 

Advertisement

पिछले साल भी रजनीकांत ने किया था इकोनॉमी क्लास में सफर

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने इकोनॉमी क्लास में सफर किया हो। पिछले साल मार्च में उन्हें आंध्र प्रदेश के कडप्पा से एक फ्लाइट में देखा गया था, जहां उन्होंने साथी यात्रियों और चालक दल के साथ बातचीत भी की थी। 

बात करें उनकी फिल्मों की तो रजनीकांत को आखिरी बार 2024 की फिल्म 'वेट्टैयान' में फहाद फासिल और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था। अब वो लोकेश कनगराज की 'कुली' और नेल्सन दिलीपकुमार की 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Kesari 2: अक्षय ने 8 दिनों में मारी बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी, इस वीकेंड क्या कमाल दिखा पाएगी फिल्म?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 April 2025 at 16:20 IST