हो जाइए तैयार! सामी के साथ धूम मचाएंगी श्रीवल्ली, Pushpa 2 के दूसरे गाने पर आया बड़ा अपडेट

Pushpa 2 के पहले गाने में अल्लू अर्जुन धमाल मचाते नजर आए थे, वहीं दूसरे सॉन्ग में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी मिलकर धूम मचाएंगीं।

Follow : Google News Icon  
Pushpa 2 New Song
पुष्पा 2 का दूसरा गाना | Image: Instagram

Pushpa 2 Movie: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा: द रूल (Pushpa 2) की रिलीज में कुछ महीनों का वक्त बाकी रह गया। इस बीच फैंस में फिल्म को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है। इस बीच मेकर्स फिल्म से जुड़ी अपडेट देकर लोगों की एक्साइमटमेंट और बढ़ा रहे हैं।

अब पुष्पा 2 के दूसरे गाने को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। गाना वायरल है और फैंस इस पर खूब रील्स बना रहे हैं। इस बीच मेकर्स जल्द ही दूसरे गाने का तोहफा भी फैंस को देने जा रहे हैं।

कब आएगा दूसरा गाना?

जहां पुष्पा 2 के पहले गाने में अल्लू अर्जुन धमाल मचाते नजर आए थे, तो वहीं दूसरे सॉन्ग में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी मिलकर धूम मचाएंगी।

थोड़ी देर पहले ही 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर मेकर्स ने पोस्टर जारी किया है। वहीं, कल यानी 23 मई को इसकी एनाउंसमेंट वीडियो जारी होगी। पोस्टर में मेकर्स की ओर से अनाउंसमेंट वीडियो की टाइमिंग भी बताई है।

Advertisement

मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पुष्पा राज के द्वारा पुष्पा पुष्पा के साथ के साथ टेकओवर करने के बाद अब वक्त है श्रीवल्ली और उसके सामी के लिए हम सभी को दीवाना बनाने का। दूसरा गाना की कल सुबह 11:07 बजे घोषणा होगी।"

‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) का सीक्वल है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था। अब ‘पुष्पा 2’ आ रही है जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच अच्छी खासी हाइप बना ली है।

Advertisement

कब रिलीज होगी पुष्पा 2?

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ साथ फहाद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और बंगाली भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं कैटरीना? पति विक्की संग लंदन में घूमती आईं नजर, फैंस ने स्पॉट कर लिया ‘बेबी बंप’!

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड