Pushpa 2 Day 5: पुष्पराज की वाइल्डफायर में भस्म हुईं पठान और एनिमल! आज 600 करोड़ क्लब में एंट्री

Pushpa 2 Day 5 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Pushpa 2 Day 1 Box Office Collection
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने डे 5 पर कितने कमाए | Image: X

Pushpa 2 Day 5 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जल्द 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में भारत में करीब 530 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। अब इसके पांचवें दिन के नंबर भी सामने आ गए हैं जिसमें थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने डे 5 पर कितने कमाए?

Sacnilk ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2 Box Office Collection) के डे 5 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं जिनकी माने तो, अल्लू अर्जुन स्टारर ने रिलीज के बाद अपने पहले मंडे को करीब 64.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने तेलुगू में 14 करोड़ रुपये, हिंदी में 46 करोड़, तमिल में 3 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 50 लाख रुपये और मलयालम में 60 लाख रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया है। 

इसके बाद, ‘पुष्पा 2’ का पांच दिनों के बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Total Box Office Collection) करीब 593.1 करोड़ रुपये हो गया है। इनमें तेलुगू में 211.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 331.7 करोड़, तमिल में 34.45 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 4.05 करोड़ रुपये और मलयालम में 11.2 करोड़ रुपये शामिल है। 

Advertisement

‘पुष्पा 2’ ने ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को चटाई धूल

फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने पांच दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म अब ‘पठान’ (543.09 करोड़ रुपये) और ‘एनिमल’ (553.87 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को बहुत पीछे छोड़ते हुए 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। 

ये भी पढ़ेंः क्या जवान, क्या पठान... Pushpa 2 ने 4 दिनों में कमाए 500 करोड़, बड़ी हिंदी फिल्मों को ऐसे चटाई धूल

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड