Pushpa 2: 19वें दिन गिरे बॉक्स ऑफिस नंबर, फिर भी आज हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड रचने को तैयार

Pushpa 2 Day 19 Box Office: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के 19वें दिन के नंबर भी सामने आ गए जिनसे साबित होता है कि इसकी रफ्तार इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun in a poster of Pushpa 2: The Rule
19वें दिन भी ‘पुष्पा 2’ का चला हंटर | Image: X

Pushpa 2 Day 19 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ केवल 18 दिनों में भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अब इसके 19वें दिन के नंबर भी सामने आ गए हैं जिनसे साबित होता है कि इसकी रफ्तार इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है।

सुकुमार पूरे तीन साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल लेकर आए हैं जो अपने पहले पार्ट से भी 10 कदम आगे निकली। फहाद फासिल की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सबसे अच्छा हिंदी भाषा में परफॉर्म कर रही है।

19वें दिन भी ‘पुष्पा 2’ का चला हंटर

Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, भारत में ‘पुष्पा 2’ ने 19वें दिन करीब 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने तेलुगू में 2.2 करोड़ रुपये, हिंदी में 9.75 करोड़ रुपये, तमिल में 25 लाख रुपये, कन्नड़ में 4 लाख रुपये और मलयालम में 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

19 दिनों के बाद फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Total Box Office Collection) देखें तो ये करीब 1074.85 करोड़ रुपये हो गया है। इसने तेलुगू में 309.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 689.4 करोड़, तमिल में 54.3 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.4 करोड़ रुपये और मलयालम में 14.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Advertisement

‘पुष्पा 2’ बनी नंबर 1 भारतीय फिल्म

सात सालों से एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी हुई थी। इसका भारत में बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपये था। अब ‘पुष्पा 2’ ने इसे रौंदते हुए नंबर 1 पर अपनी जगह पक्की कर ली है। सबसे ज्यादा कमाल की बात तो ये है कि ‘पुष्पा 2’ ने ऐसा केवल 18 दिनों में कर दिखाया है। अब आज ‘पुष्पा 2’ एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। आज के कलेक्शन के साथ फिल्म हिंदी में 700 करोड़ का क्लब शुरू हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2 ने 7 सालों बाद Baahubali 2 से छीनी राजगद्दी, केवल 18 दिनों में बदला भारतीय सिनेमा का इतिहास

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड