Prakash Raj Controversy: फिर मुसीबत में प्रकाश राज! रामायण को लेकर दिया ऐसा बयान, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत
Prakash Raj: प्रकाश राज के रामायण से जुड़े एक बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। बीजेपी नेता ने एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Prakash Raj: साउथ के जाने-माने कलाकार प्रकाश राज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रामायण से जुड़ी उनकी एक टिप्पणी पर जमकर बवाल हो रहा है। बीजेपी नेता भानु प्रकाश ने एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।
आंध्र प्रदेश के बीजेपी नेता और टीटीडी बोर्ड के सदस्य भानु प्रकाश ने प्रकाश राज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की है।
प्रकाश राज के खिलाफ बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत
भानु प्रकाश ने अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि एक्टर प्रकाश राज ने "मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां" की हैं, जिनसे रामायण की छवि खराब हुई है और हिंदू धार्मिक मान्यताओं का अपमान हुआ है।
सामने आई जानकारी की माने तो, भानु प्रकाश ने अधिकारियों से प्रकाश राज और उन सभी अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की रीक्वेस्ट की है, जिन पर कथित तौर पर खतरनाक बयान देने के लिए उकसाने या प्रोत्साहित करने का आरोप है। उन्होंने कड़ी सजा की मांग की क्योंकि उनका मानना है कि इन टिप्पणियों से सामुदायिक शांति भंग हुई और धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है।
Advertisement
प्रकाश राज का रामायण से जुड़ा विवादित बयान
यह विवाद जनवरी का है जब प्रकाश राज केरल साहित्य महोत्सव में गए थे। उन्होंने एक थिएटर वर्कशॉप में बच्चों के परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए दर्शकों को बताया कि उन्होंने रामायण का कौन सा सीन दर्शकों को दिखाने के लिए चुना है। कहानी में राम, लक्ष्मण, रावण और शूर्पणखा को आधुनिक पात्रों के रूप में दिखाया गया था, जो फलों, पेमेंट और जीएसटी का इस्तेमाल करके हास्यपूर्ण स्थितियां पैदा करते हैं। इवेंट के दौरान उस नरेशन की कुछ क्लिप्स भी दिखाई गई थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे देख भड़क उठे।
इस सीन में जब शूर्पणखा ने अपने भाई रावण से कहा कि राम और लक्ष्मण उनके बाग से फल खा रहे हैं तो रावण ने कहा कि उन्हें भूख लगी है, खाने दो। फिर शूर्पणखा ने उनसे $2,000 प्लस GST मांगे। जब भगवान राम ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है तो रावण ने कहा कि जो फल उन्होंने खाए हैं, उनका पेड़ उगाओ और लौट जाओ।