Prabhas की 'Spirit' के सेट पर एक्‍टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, जहर के साथ पूरे पैर में फैला इंफेक्शन

Prabhas Film Spirit Shooting: प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा के पैर में अचानक किसी कीड़े के काटने के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

prabhas-spirit-actor-rajesh-sharma-hospitalized-poisonous-insect-bite infection on set health update
प्रभास फिल्म राजेश शर्मा | Image: Social Media

Rajesh Sharma Insect Bite Infection On Spirit Movie Set: बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके मशहूर सपोर्टिंग एक्टर राजेश शर्मा इस वक्त एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनका पूरा पैर इंफेक्शन की चपेट में आ गया है। फिलहाल, वे पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। बंगाली एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने 8 जुलाई को एक प्रेस नोट जारी कर राजेश शर्मा के साथ हुए इस हादसे की पूरी जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

कैसे हुआ यह हादसा?

सुदीपा चटर्जी के मुताबिक, यह घटना हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में हुई, जहां फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद लोकल टेक्नीशियनों के साथ बातचीत कर रहे थे। उस जगह के आसपास काफी घनी झाड़ियां थीं। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। शुरू में राजेश को लगा कि यह कोई मामूली कीड़ा होगा, इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और तुरंत डॉक्टर को नहीं दिखाया।

सफर के दौरान बिगड़ने लगी तबीयत

दुर्भाग्य से, कीड़े के काटने के करीब 6 घंटे बाद उनके दाहिने पैर में बेहद तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द होने के बावजूद राजेश शर्मा ने कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ले ली। सफर के दौरान उनकी तकलीफ काफी बढ़ गई। उन्हें तेज बुखार आ गया, बेचैनी होने लगी और हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कोलकाता पहुंचते ही अगले दिन उन्हें ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब कैसी है राजेश शर्मा की हालत?

एक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर नहीं है। अस्पताल में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कीड़े का जहर और इंफेक्शन उनके दाहिने पैर में तेजी से फैल चुका है। यह पैर की उंगलियों से लेकर घुटने तक पहुंच गया है और वहां बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। राजेश शर्मा को अभी भी तेज बुखार है और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस हो रही है। मेडिकल टीम सबसे ज्यादा इस बात को लेकर चिंतित है कि बढ़ते इंफेक्शन की वजह से कहीं ब्लड क्लॉट न बन जाए। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंच गया, तो यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

Advertisement

अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार उनकी जांच कर रही है और हर संभव इलाज मुहैया करा रही है। सुदीपा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन पूरी जांच के बाद 9 जुलाई को राजेश शर्मा की सेहत से जुड़ा अगला आधिकारिक अपडेट जारी करेगा।

यह जरूर पढ़ें: 'मैं सूली पर चढ़ने के लिए तैयार नहीं, मेरी मौत के बाद ही रिलीज होगी...', सतलुज विवाद के बीच दिलजीत दोझांस ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड