Pawan Singh: बॉलीवुड के बाद साउथ में पवन सिंह की एंट्री, Dacoit के गाने ‘टच बडी’ से भोजपुरी पावरस्टार ने मचाया भौकाल

Pawan Singh Song Touch Buddy: पवन सिंह की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। ऐसे में जैसे ही गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ, आते ही ये यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

Follow : Google News Icon  
Pawan Singh Song Touch Buddy
Pawan Singh Song Touch Buddy | Image: instagram

Pawan Singh Song Touch Buddy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह की लोक्रपियता किसी से छुपी नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में तो उनका भौकाल है ही, साथ ही साथ वो अब साउथ में भी धमाल मचाने आ गए हैं। जी हां, पवन सिंह का गाना 'टच बडी' आखिरकार रिलीज हो गया है जो मृणाल ठाकुर और अदिवी सेश की तेलुगु फिल्म 'डकैत' का है।

फैंस काफी समय से इस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। ऐसे में जैसे ही गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ, आते ही ये यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

'टच बडी' गाने से पवन सिंह ने उड़ाया गर्दा

'टच बडी' गाने में पवन सिंह की आवाज सुनकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। गाने को भोजपुरी सुपरस्टार पवन के साथ-साथ जोनिया गांधी ने भी आवाज दी है। ये पहली बार है जब पावरस्टार को तेलुगु भाषा में गाते सुना गया है, ऐसे में फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो जिस गाने में आते हैं, अपनी सुरीली आवाज और स्वैग भरी पर्सनैलिटी से रंग जमा देते हैं। 

'टच बडी' गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं जबकि कंपोजर भीम्स सेसीरोलियो हैं। गाने के धमाकेदार वीडियो में अदिवि सेश को सिंगर्स पवन सिंह और जोनिता गांधी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। गाने के बीट्स से लेकर लिरिक्स तक, हर एक चीज फैंस को जमकर लुभा रही है। यही कारण है कि आते ही ये गाना यूट्यूब पर हिट हो चुका है।

Advertisement

पवन सिंह का तेलुगु गाना हुआ हिट

फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए गाने पर अपने प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘किंग इज बैक’, तो कोई कमेंट करता है- ‘भोजपुरी और साउथ का संगम, वाह मजा आ गया’। एक फैन ने ये भी पोस्ट किया कि कैसे पवन जिस भी भाषा में गाते हैं, समां बांध देते हैं। 

बता दें कि साउथ से पहले पवन सिंह ने फिल्म ‘स्त्री 2’ से बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्हें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ गाने ‘आई नहीं’ में देखा गया था। उस गाने को भी फैंस से धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। बात करें, फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' की तो ये 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः क्या पुष्पा 2, क्या बाहुबली 2… साउथ की इन ब्लॉकबस्टर पर भारी पड़ी Dhurandhar 2, 10वें दिन हिंदी सिनेमा में रचा इतिहास

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड