अपडेटेड 31 January 2024 at 11:46 IST

Meera Chopra: Parineeti के बाद अब उनकी कजिन बनेंगी दुल्हनिया, Priyanka-Nick भी होंगे शामिल?

Meera Chopra Wedding: मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने प्रियंका और उनके पति निक जोनस को भी अपनी शादी का इनविटेशन भेजा है।

Follow : Google News Icon  
Meera Chopra Wedding
मीरा चोपड़ा की शादी | Image: instagram

Meera Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बाद उनके परिवार में एक और शादी होने वाली है। उनकी और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने की है और साथ ही अपने इस बड़े दिन को लेकर कुछ जानकारी भी दी है।

देशभर में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड में भी एक के बाद एक कलाकार जिंदगी भर के लिए अपने पार्टनर का हाथ थाम रहा है। अब अगला नंबर है मीरा चोपड़ा का जो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘1920 लंदन’ और ‘सफेद’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा बनेंगी दुल्हनिया 

मीरा चोपड़ा इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने इंस्टैंट बॉलीवुड से बातचीत में अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। वह अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा, मीरा चोपड़ा ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि उनकी वेडिंग डेस्टिनेशन क्या होगी।

मीरा चोपड़ा ने कहा- “शादी मार्च में है। मीरा सचमुच शादी कर रही है। हमने मार्च के महीने में एक तारीख तय की है और हम राजस्थान में शादी करने वाले हैं”।

Advertisement

कौन होंगे मीरा चोपड़ा के दूल्हे राजा?

भले ही मीरा ने अपनी शादी की तारीफ और लोकेशन का ऐलान कर दिया हो लेकिन उनके होने वाले पति को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीरा ने अपने दूल्हे राजा की डिटेल्स मीडिया से छुपाकर रखी है। उनका ऐसा कहना है कि अपने सपनों के राजकुमार का जिक्र करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वे शादी को लेकर आगे की जानकारी तब देंगी जब सब कुछ फिक्स हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को भेजा इनविटेशन

मीरा चोपड़ा ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने प्रियंका और उनके पति निक जोनस को भी अपनी शादी का इनविटेशन भेजा है। हालांकि, अपने काम में बिजी होने के कारण वे शादी के फंक्शन में शामिल हो पाएंगे या नहीं, यह उन पर डिपेंड करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Fighter को मिली आलोचना पर Hrithik Roshan ने तोड़ी चुप्पी, क्यों कही ‘लाइन क्रॉस’ करने वाली बात?
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 January 2024 at 11:37 IST