अपडेटेड 8 August 2024 at 08:43 IST
सामंथा से तलाक के 3 साल बाद फिर शादी रचाएंगे नागा? इस एक्ट्रेस से गुपचुप सगाई करने की खबरें वायरल
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: साउथ स्टार्स नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला आज सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: साउथ स्टार्स नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला के डेटिंग रूमर्स सालों से उड़ रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद से ही नागा का नाम मेड इन हेवन फेम एक्ट्रेस शोभिता के साथ जोड़ा जा रहा है। और अब खबरें आ रही हैं कि रूमर्ड कपल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने कभी अपने रिलेशनशिप रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है। हालांकि, कई दफा दोनों को एक साथ विदेश में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा और शोभिता आज यानि 8 अगस्त को सगाई करने वाले हैं।
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला आज करेंगे सगाई?
नागा चैतन्य और शोभिता ने भले ही कभी भी सार्वजनिक रूप से अफवाहों की पुष्टि ना की हो लेकिन उनकी वेकेशन पिक्स ने जरूर उनके प्यार की पोल खोल दी है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो, वे आज हैदराबाद में चैतन्य के घर में इंगेजमेंट करने वाले हैं। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि कपल की ऑफिशियल तस्वीरें कल यानि शुक्रवार को जारी की जाएंगी। खबरों की माने तो चैतन्य के पिता और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन कल एक बयान जारी कर शादी की घोषणा कर सकते हैं।
नागा चैतन्य जल्द करेंगे दूसरी शादी?
गौरतलब है कि नागा चैतन्य ने पहले अक्टूबर 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, अक्टूबर 2021 में मशहूर कपल ने ऐलान किया कि दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। तबसे ही नागा और शोभिता के रिलेशनशिप रूमर्स मीडिया के गलियारों में छाने लगे।
Advertisement
फिर 2023 में पोन्नियिन सेलवल के प्रमोशन के दौरान, शोभिता ने डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि “मुझे नहीं लगता कि मुझे उनका जवाब देने की जरूरत है। जब मैं कोई गलत काम नहीं कर रही हूं तो मुझे चीजों को साफ करने की जरूरत महसूस नहीं होती। चीजों को क्लियर करने या जवाब देने से पहले ही लोग आधे अधूरे ज्ञान के साथ लिखना शुरू कर देते हैं। लोगों को अपनी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए”।
ये भी पढे़ंः हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट को बताया 'ओलंपिक की हीरोइन', फिर कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हंगामा
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 08:43 IST