Merry Christmas BO Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' का बुरा हाल, 15 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

Merry Christmas BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के लिए टिकना काफी मुश्किल हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Katrina Kaif, Vijay Sethupathi, Merry Christmas
Katrina Kaif, Vijay Sethupathi, Merry Christmas | Image: Instagram

Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ स्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज हुई है। 'मेरी क्रिसमस' की कास्ट के चलते सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन रिलीज के छह दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का काफी बुरा हाल है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘मेरी क्रिसमस’
  • छठे दिन की सिर्फ इतनी कमाई
  • जानिए अब तक का बिजनेस

आलम ये है कि ये फिल्म छह दिन बाद भी 15 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं, 'मेरी क्रिसमस' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'हानु मान' और 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही हैं। ऐसे में 'मेरी क्रिसमस' कुछ करोड़ कमाने के लिए भी भारी संघर्ष कर रही है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने छठे दिन महज 1.15 करोड़ का कारोबार किया है।

Advertisement
  • पहले दिन : 2.45 करोड़ 
  • दूसरे दिन : 3.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन : 3.75 करोड़
  • चौथे दिन : 1.65 करोड़
  • पांचवें दिन : 1.15 करोड़
  • छठे दिन : 1.15 करोड़
  • टोटल : 13.83 करोड़

बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' ने अब तक 13.83 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि छह दिन बाद भी इस फिल्म के लिए 15 करोड़ का कारोबार कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें : Nick Jonas के बाद Priyanka Chopra ने भी शेयर की Malti Marie की क्यूट फोटोज, बेटी को बताया ‘चमत्कार’

Advertisement
Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड