Merry Christmas BO Day 3: Katrina-Vijay की फिल्म धीमी रफ्तार से बढ़ रही आगे, जानिए तीसरे दिन की कमाई

Merry Christmas BO Collection Day 3: फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को रिलीज हुए 3 दिन का समय बीत चुका है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार किया है।

Follow : Google News Icon  
Merry Christmas
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' | Image: IMDb

Merry Christmas Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेरी क्रिसमस' हाल ही में 12 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक इस फिल्म को कुछ खास रिपस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘मेरी क्रिसमस’
  • तीसरे दिन की इतनी कमाई
  • 10 करोड़ कमाने से बस इंचभर दूर

पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की इस फिल्म को ऑडियंस का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, फिल्म बेहद धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने तीसरे दिन 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जो कि फिल्म के दूसरे दिन की कमाई से कुछ इंच ज्यादा है।

Advertisement
  • पहले दिन : 2.45 करोड़ 
  • दूसरे दिन : 3.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन : 3.75 करोड़
  • टोटल : 9.65 करोड़

बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' ने अब तक 9.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ऐसे में ये फिल्म 10 करोड़ कमाने से बस इंचभर दूर है। वहीं, इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद समेत कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : HanuMan BO Collection Day 3: 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीसरे दिन किया धांसू बिजनेस
 

Advertisement
Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड