विजय-तृषा को लेकर मालविका से पूछा गया ऐसा सवाल, गुस्से में लाल हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- सनसनी फैलाने के लिए कुछ भी…

Malavika Mohanan: थलपति विजय और तृषा कृष्णन के डेटिंग रूमर्स शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे। इस बीच, उन्हें लेकर हाल ही में एक्ट्रेस मालविका मोहनन से सवाल किया गया था जिसपर वो आगबबूला हो गईं।

Follow : Google News Icon  
Malavika Mohanan on Vijay-Trisha related question
Malavika Mohanan on Vijay-Trisha related question | Image: instagram

Malavika Mohanan: थलपति विजय और तृषा कृष्णन के डेटिंग रूमर्स शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे। तमिलनाडु के सीएम विजय पहले से शादीशुदा हैं, ऐसे में तृषा से नाम जुड़ने पर दोनों ही स्टार्स की जमकर आलोचना की जा रही है। इस बीच, विजय और तृषा को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस मालविका मोहनन से सवाल किया गया था जिसपर वो आगबबूला हो गईं।

मालविका ने खुद ये किस्सा अपने एक्स हैंडल के जरिए साझा किया है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने लिखा कि कैसे लोग केवल सनसनी फैलाने के लिए ऐसे सवाल पूछते हैं।

विजय-तृषा के सवाल पर भड़कीं मालविका मोहनन

मालविका ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- "मैं कल एक इवेंट में गई थी। भले ही मैं सभी पत्रकारों और तमिलनाडु मीडिया के सदस्यों का बहुत सम्मान करती हूं लेकिन उनमें से कुछ लोग मुझसे लगातार बेहद अभद्र और वेबजह के सनसनीखेज सवाल पूछ रहे थे"। 

उन्होंने आगे लिखा- “थलपति विजय को मैं पिछले सात सालों से जानती हूं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और जिन्हें दोस्त बुलाने के लिए मैं आभारी हूं। उनकी जर्नी देखना कमाल था। बेहतर रहेगा कि आगे से मीडिया से बातचीत करते समय सभी के हित में सम्मानजनक और विचारशील रवैया अपनाया जाए। धन्यवाद”।

Advertisement

मालविका मोहनन से क्या पूछा गया था?

आपको बता दें कि हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मालविका से पूछा गया था कि तृषा कृष्णन को अक्सर विजय के साथ कई जगह देखा जाता है, तो क्या उन्हें भी उनके साथ ट्रैवल करने का कोई तरीका पता है। इस सवाल पर मालविका ने पहले तो अजीब सा रिएक्शन दिया और फिर करारा जवाब देते हुए बोलीं- ‘आप मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं?’ 

ये भी पढे़ंः Pati Patni Aur Woh Do: वीकेंड में भी फुस्स हो गई आयुष्मान खुराना की फिल्म, दो दिन में 10 करोड़ भी पार नहीं कर पाई

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड