थलापति विजय की नहीं कम हो रही मुश्किलें, Jana Nayagan को सर्टिफिकेशन जारी करने के आदेश पर अंतरिम रोक

मद्रास हाई कोर्ट ने CBFC को फिल्म 'जन नायकन' को सर्टिफिकेशन जारी करने के सिंगल जज के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay, Pooja Hegde and Mamitha Baiju star in Jana Nayagan
Thalapathy Vijay, Pooja Hegde and Mamitha Baiju star in Jana Nayagan | Image: X

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता अब भी साफ नहीं हो पाया है। मद्रास हाई कोर्ट ने CBFC को फिल्म को सर्टिफिकेशन जारी करने के सिंगल जज के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मद्रास हाईकोर्ट ने आखिरी मौके पर फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करने से मना कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 21 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। अब अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

'जन नायकन' की रिलीज को नहीं मिली हरी झंडी

जान लें कि एक्टर से नेता बने थलापति विजय की 'जन नायकन' आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया है। ऐसे में फैंस आखिरी बार विजय को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म आज, 9 जनवरी की रिलीज के लिए शेड्यूल थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से मेकर्स को इसे पोस्टपोन करना पड़ा।

सियासत का शिकार हो रही फिल्म?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज में पैदा हो रही बाधा को उनके समर्थक राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म विजय की सियासत का शिकार हो रही है।

Advertisement

जाहिर है कि 'जन नायकन' विजय की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वो अपना पूरा ध्यान राजनीति में लगाएंगे। ऐसे में विजय के समर्थकों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर तंग करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: The Raja Saab Review: किसी ने बताया ‘टॉर्चर’ तो किसी के दिमाग से नहीं निकल रहे आखिरी 40 मिनट… प्रभास की फिल्म देख क्या बोले लोग?

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड