Karuppu BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पू’ का तूफान जारी, 4 दिन में बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

Karuppu Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या कुमार की फिल्म ‘करुप्पू’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Karuppu Box Office Collection Day 4
Karuppu Box Office Collection Day 4 | Image: X

Karuppu Box Office Collection Day 4: तमिल सुपरस्टार सूर्या कुमार की फिल्म ‘करुप्पू’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी दमदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं॰ हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘करुप्पू’ सूर्या के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। आइए जानते हैं अब तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

चार दिनों कितनी हुई फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई  

फिल्म ‘करुप्पू’ को दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने दुनियाभर में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 135 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

‘सिंघम 2’ को पीछे छोड़ बनी नंबर वन

‘करुप्पू’ ने सूर्या की पिछली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘सिंघम 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सिंघम 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 124 करोड़ रुपये था। खास बात यह है कि सूर्या की बिग बजट फिल्म 'कंगुआ' भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई थी, लेकिन ‘करुप्पू’ ने महज चार दिनों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

डे वाइज वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘करुप्पू’ ने पहले दिन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 46 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। तीसरे दिन भी फिल्म ने 46 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं चौथे दिन फिल्म ने अनुमानित 20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Advertisement

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ‘करुप्पू’ शानदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन भारत में 14.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके बाद इंडिया नेट कलेक्शन 82.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म को फिलहाल तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। इसमें तमिल वर्जन से 69.80 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 12.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। अब फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

सूर्या और तृषा की जोड़ी को मिला प्यार

फिल्म में सूर्या के साथ त्रिसा अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। खासतौर पर तृषा कृष्णन की सादगी और अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्रिज में पानी नहीं हो रहा ठंडा और बर्फ भी नहीं जम रही?अपनाएं ये 5 टिप्स
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड