कर्नाटक सरकार दर्शन को जमानत देने के अदालत के फैसले का ‘सम्मानपूर्वक स्वागत’ करती है: शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार हत्या के एक मामले में अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को अंतरिम जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले का ‘‘सम्मानपूर्वक स्वागत’’ करती है।

Darshan
Darshan | Image: Darshan/Instagram

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार हत्या के एक मामले में अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को अंतरिम जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले का ‘‘सम्मानपूर्वक स्वागत’’ करती है।

उन्होंने एक सवाल पर यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अदालत के फैसले पर सवाल नहीं उठाऊंगा। सरकार अदालत के फैसले का सम्मानपूर्वक स्वागत करेगी।’’

रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में आरोपी एवं अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को राहत देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए चिकित्सा आधार पर बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी।

दर्शन (47) को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी बल्लारी जेल में हैं। मामले में उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य सह-आरोपी भी हैं।

Advertisement

पवित्रा गौड़ा बेंगलुरु की एक जेल में बंद हैं और अन्य आरोपी राज्य की विभिन्न जेलों में हैं जिनमें से कुछ को हाल में जमानत मिली है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Naga-Sobhita Wedding: तो इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे नागा-शोभिता? प्री-वेडिंग की तस्वीरें वायरल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड