अपडेटेड 22 February 2024 at 11:57 IST

इस सुपरस्टार को डाकू वीरप्पन ने कर लिया था किडनैप, बॉलीवुड स्टार्स भी ठोकते थे सलाम, बनाए कई रिकॉर्ड

Dr Rajkumar: आज हम ऐसे ही एक कलाकार की बात करेंगे जिसे कन्नड़ सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

Follow : Google News Icon  
Dr Rajkumar
डॉ राजकुमार | Image: X

Dr Rajkumar: एक एक्टर अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाता है। दौलत और शोहरत तो कमाता ही है, साथ ही साथ करोड़ों लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह भी बना लेता है। आज हम ऐसे ही एक कलाकार की बात करेंगे जिसे कन्नड़ सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

हम बात कर रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार राजकुमार की जिन्हें कन्नड़ सिनेमा का 'जेम्स बॉन्ड' भी कहा जाता था। उन्होंने 8 साल की छोटी सी उम्र में ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। भारतीय सिनेमा में उनका बहुत बड़ा योगदान है जिसे कोई नकार नहीं सकता। उन्हें तो एक बार कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने भी अगवा कर लिया था।

कन्नड़ सिनेमा का ‘जेम्स बॉन्ड’

कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार ने अपने 58 सालों के करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इतने लंबे करियर के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। साउथ तो साउथ… राजकुमार का जलवा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता था जहां बड़े से बड़ा स्टार उन्हें बहुत मानता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये वहीं एक्टर थे जिनकी फिल्मों का 50 से ज्यादा बार रीमेक बनाया गया था। उनकी 13 फिल्में तो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

जब डाकू वीरप्पन ने कर लिया था राजकुमार को किडनैप 

राजकुमार की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं थी। एक बार तो उन्हें चंबल के चंदन तस्कर वीरप्पन ने किडनैप भी कर लिया था। ऐसा कहा जाता है कि डाकू ने 15 हथियारबंद लोगों के साथ जबरदस्ती उनके घर में घुसकर उन्हें अगवा कर लिया था। ये साल 2000 की बात है जब इस खबर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। खबरों की माने तो वह पूरे 108 दिनों के बाद डाकू के चंगुल से रिहा हुए थे। उनके साथ साथ उनके दामाद को भी किडनैप किया गया था।

Advertisement

वह कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार के पिता थे। एक्टिंग के अलावा, वह सिंगिंग भी करते थे और अपने करियर में करीब 400 गाने गाए थे। उन्हें दादासाहेब फाल्के, पद्म भूषण, साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड, कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स जैसे सम्मान से भी नवाजा गया था। वह दादासाहेब फाल्के पाने वाले पहले कन्नड़ एक्टर थे। वह इकलौते ऐसे एक्टर थे जिन्हें 1985 में अमेरिकी गवर्नर द्वारा केंटुकी कर्नल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 12 अप्रैल 2006 को 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ेंः Akaay Kohli: क्या लंदन में जन्मे विराट-अनुष्का के बेटे बन गए ब्रिटिश नागरिक? क्या कहते हैं नियम

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 11:38 IST