क्या Jr NTR का 'रॉ एनटीआर' संगठन से है कोई कनेक्शन? अफवाहों पर एक्टर की टीम ने बताई क्या है सच्चाई
Junior NTR: जूनियर एनटीआर की टीम की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि एक्टर का 'रॉ एनटीआर' संगठन से कोई कनेक्शन नहीं है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Junior NTR: हाल ही में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर रॉ एनटीआर नामक एक संगठन का नाम काफी चर्चा में था, जिससे यह आभास हो रहा था कि यह एक्टर से जुड़ा हुआ है। अब जूनियर एनटीआर की टीम ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। एक्टर की टीम ने साफ तौर पर कहा है कि जूनियर एनटीआर या उनके कार्यालय का रॉ एनटीआर संगठन से दूर-दूर तक कोई रिलेशन नहीं है।
टीम ने जारी की अधिकारिक जानकारी
बयान में यह साफ किया गया है कि इस संगठन को जूनियर एनटीआर का प्रतिनिधित्व करने या उनकी ओर से कोई भी बातचीत करने का कोई अधिकार नहीं है। टीम ने लोगों और फैंस को आगाह करते हुए कहा है कि यदि एक्टर से जुड़ी कोई भी धर्मार्थ पहल या जन कल्याण की गतिविधि होती है, तो उसकी जानकारी केवल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या उनकी अधिकृत टीम के माध्यम से ही दी जाएगी। किसी भी अन्य अनधिकृत संगठन की बातों पर भरोसा न करें और उन्हें प्रमाणिक न मानें।
अफवाहों पर लगा पूर्णविराम
जूनियर एनटीआर की टीम ने इस मामले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह इस विषय पर उनका अंतिम बयान है। टीम ने उम्मीद जताई है कि इस स्पष्टीकरण के बाद अब इस संगठन से जुड़े सभी तरह के कयासों और गलत जानकारी पर विराम लग जाएगा। इसके साथ ही, मीडिया और फैंस से यह अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी को आगे न फैलाएं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।