सेट पर किया रेप, फिर घर में मारपीट… Stree 2 के कोरियोग्राफर पर 21 साल की महिला के गंभीर आरोप

Jani Master: मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा के खिलाफ 21 साल की एक महिला कोरियोग्राफर ने रेप का केस दर्ज कराया है।

Follow : Google News Icon  
Jani Master
कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर रेप का केस दर्ज | Image: Jani Master /Instagram

Jani Master: साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक को अपने डांस मूव्स कराने वाले मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (Shaik Jani Basha) पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगा है। शेख फिल्म इंडस्ट्री में जानी मास्टर के नाम से जाने जाते हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर केस भी दर्ज किया जा चुका है।

जानी मास्टर ने शाहिद कपूर, राम चरण, विजय देवरकोंडा, सारा अली खान जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है और उनके लिए गानों की कोरियोग्राफी की है। 

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर रेप का केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 साल की एक महिला कोरियोग्राफर ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने उसके साथ कई बार मारपीट की है। पीड़िता तेलंगाना के नरसिंगी की रहने वाली है। अब पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जीरो FIR दर्ज कर ली है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जानी ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद सहित अलग-अलग शहरों में शूटिंग के दौरान कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। उसने यह भी दावा किया कि जानी ने नरसिंगी में उसके घर में कई बार उसके साथ मारपीट भी की। चूंकि महिला नरसिंगी की रहने वाली है इसलिए मामला वहां की पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।'' 

Advertisement

रेप के आरोपों में बुरे फंसे जानी मास्टर 

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि IPC की धारा 376 (बलात्कार), आपराधिक धमकी (506) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाना (323) के खंड (2) और (एन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला सुरक्षा विंग (WSW) तेलंगाना की महानिदेशक शिखा गोयल ने कहा कि यौन उत्पीड़न रोकथाम (PoSH) अधिनियम के तहत एक आंतरिक जांच शुरू करने की सलाह दी गई है और चूंकि आरोपों पर आपराधिक आरोप भी लगते हैं, इसलिए उन्हें कानून एवं व्यवस्था पुलिस के पास मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है और प्रोटोकॉल के अनुसार मामले की आगे की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः एक-दूजे के हुए अदिति-सिद्धार्थ, 400 साल पुराने मंदिर में रचाई शादी... सामने आई पहली तस्वीर

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड