Jana Nayagan Box Office Report: विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रचा इतिहास, पहले हफ्ते का शानदार कलेक्शन आया सामने
Jana Nayagan Box Office Report: विजय थलापति की आखिरी फिल्म फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। इस फिल्म का हफ्ते भर का अब तक का टोटल कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Jana Nayagan Box Office Report: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। उनके फैंस के लिए यह फिल्म जितनी शानदार है, उतनी ही इमोशनल भी है क्योंकि इसके बाद विजय हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस पॉलिटिकल-एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में कैसा प्रदर्शन किया और इसका बजट व स्टार कास्ट क्या है।
बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का अब तक कलेक्शन
रिलीज के साथ ही विजय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले गुरुवार यानी रिलीज के 8वें दिन 3.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद देश भर में इसका कुल नेट कलेक्शन 152.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर शुरुआती दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़, दूसरे दिन 21.15 करोड़, तीसरे दिन 28.90 करोड़ और चौथे दिन 32.00 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद वर्किंग डेज में भी फिल्म की रफ्तार अच्छी रही और पांचवें दिन 10.65 करोड़, छठे दिन 8 करोड़ और सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म 'जन नायकन' की किस भाषा में कितनी कमाई
खास तरीके से तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म को देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अलग- अलग भाषा की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो, फिल्म ने अपनी मूल भाषा तमिल में सबसे ज्यादा 130.40 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं दूसरी ओर, हिंदी बेल्ट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगभग 13.54 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जबकि तेलुगु भाषा में इसका कुल कलेक्शन 8.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म के स्टार्स की फीस
लगभग 400 करोड़ रुपये के भारी- भरकम बजट में बनी इस फिल्म में स्टार्स ने पानी की तरह पैसा वसूला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, थलापति विजय ने इस आखिरी फिल्म के लिए 220 से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है, जो उन्हें इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा एक्टर बनाती है। फिल्म में विलेन बने बॉबी देओल ने 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जबकि पूजा हेगड़े ने 3 करोड़ रुपये, प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये, प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये और ममिता बैजू ने 60 लाख से 2 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।