Prabhas: करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी से शादी रचाने वाले हैं प्रभास? शुरू हुईं तैयारियां! क्या है वायरल खबरों का सच

Prabhas Wedding News: प्रभास को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्द शादी रचाने वाले हैं। वो कथित तौर पर एक बिजनेसमैन की बेटी को हमसफर बनाने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
The Raja Saab featuring Prabhas
Prabhas | Image: Instagram

Prabhas Wedding News: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की शादी की खबरें समय समय पर मीडिया के गलियारों में उड़ती रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाहुबली स्टार जल्द शादी रचाने वाले हैं। जी हां, ऐसी खबरें हैं कि वो हैदराबाद स्थित एक व्यवसायी की बेटी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन खबरों का सच क्या है, चलिए जान लेते हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रहती है। उनका नाम अक्सर उनकी फीमेल को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, अब जो खबरें सामने रही हैं, उनकी माने तो एक्टर अरेंज मैरिज करने वाले हैं। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि प्रभास की आंटी श्यामला देवी तैयारियों की देखरेख कर रही हैं। 

45 की उम्र में प्रभास बनेंगे दूल्हा?

जहां प्रभास के हैदराबाद का दामाद बनने की खबरें आग की तरह वायरल हो रही है और फैंस खुशी के मारे झूम रहे हैं, वहीं अब इन खबरों के पीछे का सच सामने आ गया है। एक्टर की टीम ने शादी की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सालार एक्टर की टीम ने शादी की खबर का खंडन किया और इसे फर्जी बता दिया है। टीम ने आगे उनके फैंस से ऐसी खबरों को नजरअंदाज करने को कहा। बता दें कि प्रभास को भारतीय सिनेमा का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है जिनके डेटिंग रूमर्स सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

Advertisement

प्रभास का इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

2010 में ऐसी खबरें सामने आईं कि प्रभास मशहूर अदाकारा काजल अग्रवाल को डेट कर रहे हैं। फिर कुछ साल बाद उनका नाम उनकी ‘बाहुबली’ की को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा गया। उस समय ऐसा भी कहा गया कि दोनों जल्द शादी रचा सकते हैं। हालांकि, बाद में एक्टर ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। साल 2023 में ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग के दौरान उनके और कृति सेनन के डेटिंग रूमर्स तेजी से उड़ने लगे थे। तब भी प्रभास ने कहा कि वो सिंगल हैं।

ये भी पढे़ंः Moon Moon Sen: मंझी हुई अभिनेत्री के अलावा बेहतरीन पेंटर भी हैं मुनमुन सेन, जैमिनी रॉय से सीखी थी चित्रकारी

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड