रश्मिका-विजय की शादी में 'धुरंधर' जैसा क्रेज, वेन्यू के पास किसी होटल में नहीं मिल रहे कमरे; मीडिया को प्रीमियम रेट पर भी रूम देने से इनकार
Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में होने जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि वेडिंग वेन्यू के पास में किसी भी होटल में कमरे नहीं मिल रहे हैं। मीडिया को भी प्रीमियम रेट पर रुम देने से इंनकार कर दिया जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Virosh Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे फेमस स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों देशभर में सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसे-जैसे 26 फरवरी की तारीख करीब आ रही है, उदयपुर में हलचल तेज होती जा रही है। शादी की तैयारियों के बीच अब खबर सामने आई है कि वेन्यू के आसपास के होटल पूरी तरह से फुल हो चुके हैं और मीडिया हाउस को भी कमरे नहीं मिल पा रहे हैं। यह खबर मीडिया में चारो तरफ फैल रही है।
उदयपुर में स्टार्स की शादी को लेकर छाया खुमार
राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में होने जा रही इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, शादी के वेन्यू के आसपास के होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। फैंस और मेहमानों के साथ-साथ कई मीडिया संस्थान भी कवरेज के लिए पहुंचना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ठहरने की जगह नहीं मिल पा रही है।
होटलों ने प्रीमियम ऑफर भी ठुकराए
सूत्रों के अनुसार, कुछ मीडिया हाउस ने सुइट बुक करने के लिए प्रीमियम रेट तक ऑफर किए, लेकिन होटल प्रबंधन ने पहले से हुई बुकिंग का हवाला देते हुए मना कर दिया। शादी में अभी कुछ दिन बाकी हैं, इसके बावजूद शहर में रौनक अभी से देखने को मिल रही है।
‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का हर कोई कर रहा इंतजार
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को खास नाम देते हुए ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ अनाउंस किया है। कपल के फैंस इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे और इसी के साथ साउथ इंडस्ट्री की यह चर्चित जोड़ी आधिकारिक तौर पर नई जिंदगी की शुरुआत करेगी।