HanuMan BO Collection Day 6: Teja Sajja की फिल्म ने छठे दिन जमकर छापे नोट, पहुंची इतने करोड़ के करीब

Hanuman Box Office Collection Day 6: एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है।

Follow : Google News Icon  
HanuMan
फिल्म 'हनु मान' | Image: Image: X

Hanuman Box Office Collection Day 6: साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' सिनेमाघरों पर छाई हुई है। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आलम ये है कि 'हनु मान' हर दिन 10 करोड़ से ऊपर का धाकड़ कारोबार कर रही है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • सिनेमाघरों पर छाई 'हनु मान' 
  • तेजा सज्जा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
  • छठे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

'हनु मान' को रिलीज हुए छह दिन बीच चुके हैं। ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है। तेजा सज्जा की इस फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने 12.75 करोड़ का धाकड़ कारोबार किया था। वहीं, छठे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Advertisement
  • पहले दिन: 8.05 करोड़ 
  • दूसरे दिन: 12.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन: 16 करोड़
  • चौथे दिन: 14.50 करोड़
  • पांचवें दिन: 12.75 करोड़
  • छठे दिन: 11.50 करोड़
  • टोटल: 80.46 करोड़

छठे दिन की धाकड़ कमाई के साथ फिल्म 'हनु मान' अब तक 80.46 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो ये 100 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी। बहरहाल, फिल्म 'हनु मान' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी ने अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें : Merry Christmas BO Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' का बुरा हाल, 15 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल 

Advertisement
Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड