HanuMan BO Collection Day 4: 50 करोड़ क्लब में 'हनु मान' की शानदार एंट्री, चौथे दिन जमकर छापे नोट

Hanuman Box Office Collection Day 4: तेजा सज्जा की 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन की कमाई के साथ 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

Follow : Google News Icon  
A still from HanuMan
A still from HanuMan | Image: Instagram/Prasanth Varma

Hanuman Box Office Collection Day 4: इस साल 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'हनु मान' सिनेमाघरों पर छाई हुई है। साउथ एक्टर तेजा सज्जा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। आलम ये है कि 'हनु मान' के आगे 'मेरी क्रिसमस' और  'गुंटूर कारम' जैसी बड़ी फिल्मों की चमक भी फीकी पड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जहां 'गुंटूर कारम' का जलवा देखने को मिल रहा है वहीं, 'मेरी क्रिसमस' के लिए करोड़ कमाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • सिनेमाघरों पर छाई 'हनु मान' 
  • तेजा सज्जा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
  • चौथे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

ऐसे में 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार के साथ 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। जी हां, फिल्म 'हनु मान' को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज चार दिन ही हुए हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं।

आइए जानते हैं कि फिल्म 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। दरअसल, इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ का धाकड़ कारोबार किया था। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Advertisement
  • पहले दिन: 8.05 करोड़ 
  • दूसरे दिन: 12.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन: 16 करोड़
  • चौथे दिन: 14.50 करोड़
  • टोटल: 55.15 करोड़

चौथे दिन की धाकड़ कमाई के साथ फिल्म 'हनु मान' अब तक 55.15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। बहरहाल, फिल्म 'हनु मान' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी ने अहम भूमिका में हैं। 

ये भी पढ़ें: Guntur Kaaram BO Day 4: Mahesh Babu की ‘गुंटूर कारम’ का धमाल, कर डाला इतने करोड़ का धांसू बिजनेस
 

Advertisement
Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड