HanuMan BO Collection Day 3: 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीसरे दिन किया धांसू बिजनेस
Hanuman Box Office Collection Day 3: एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कमाल का बिजनेस किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hanuman Box Office Collection Day 3: साउथ इंडस्ट्री की फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही हैं। 'सालार' के बाद अब फिल्म 'हनु मान' सिनेमाघरों पर छाई हुई है। 12 जनवरी को 'मेरी क्रिसमस' और 'गुंटूर कारम' के साथ रिलीज हुई तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- सिनेमाघरों पर छाई 'हनु मान'
- तेजा सज्जा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
- तीसरे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस
फिल्म 'हनु मान' को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं। जी हां, तेजा सज्जा की इस फिल्म ने तीसरे दिन धाकड़ कमाई करके महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ के तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं कि फिल्म 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। दरअसल, इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 12.45 करोड़ का धाकड़ कारोबार किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'हनु मान' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Advertisement
- पहले दिन: 8.05 करोड़
- दूसरे दिन: 12.45 करोड़
- तीसरे दिन: 15.50 करोड़
- टोटल: 40.15 करोड़
फिल्म 'हनु मान' के तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर ये फिल्म अब तक 40.15 करोड़ का धांसू बॉक्स ऑफिस बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
बहरहाल, फिल्म 'हनु मान' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी अहम भूमिका में हैं।