Guntur Kaaram BO Day 6: Mahesh Babu की फिल्म 100 करोड़ के पार, छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़
Guntur Kaaram Box Office Collection Day 6: महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' 100 करोड़ का धाकड़ आंकड़ा पार कर चुकी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने दो साल बाद फिल्म 'गुंटूर कारम' के साथ फिल्मी दुनिया में कमबैक किया है। उनकी ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म 'गुंटूर कारम' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। हालांकि इसके साथ रिलीज हुई फिल्म 'हनु मान' भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है जिसकी वजह से 'गुंटूर कारम' की कमाई पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- 'गुंटूर कारम' की रफ्तार हुई धीमी
- छठे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस
- जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, महेश बाबू पिछले दो साल से फिल्मों से दूर थे। ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आलम ये हुआ कि उनकी फिल्म 'गुंटूर कारम' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। लेकिन कहीं न कहीं फिल्म 'हनु मान' को लेकर बढ़ रहा दर्शकों का क्रेज इस फिल्म की कमाई पर असर डाल रहा है। ऐसे में महेश बाबू की फिल्म का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अन्य दिनों की तुलना में काफी कम हुआ है।
'गुंटूर कारम' ने रिलीज के पांचवें दिन 11.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। जिसके बाद सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने छठे दिन सिर्फ 7 करोड़ का सिंगल डिजिट कलेक्शन किया है। जबकि इसके आगे फिल्म 'हनु मान' ने छठे दिन 11.50 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।
- पहले दिन : 41.3 करोड़
- दूसरे दिन : 13.55 करोड़
- तीसरे दिन : 14.25 करोड़
- चौथे दिन : 14.50 करोड़
- पांचवें दिन : 11.50 करोड़
- छठे दिन : 7 करोड़
- टोटल : 100.95 करोड़
ऐसे में छह दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 'गुंटूर कारम' अब तक 100.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बहरहाल, फिल्म ने आखिरकर महज छह दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।