Guntur Kaaram BO Day 4: Mahesh Babu की ‘गुंटूर कारम’ का धमाल, कर डाला इतने करोड़ का धांसू बिजनेस

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 4: साउथ स्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने चौथे दिन धाकड़ बिजने किया।

Follow : Google News Icon  
Mahesh Babu in Guntur Kaaram
फिल्म 'गुंटूर कारम' में एक्टर महेश बाबू | Image: X/Mahesh Babu fanpage

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू दो साल बाद फिल्म 'गुंटूर कारम' के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौट आए हैं। उनकी ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी।  फिल्म 'गुंटूर कारम' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • 'गुंटूर कारम' की आंधी
  • चौथे दिन किया धांसू बिजनेस
  • जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरअसल, महेश बाबू पिछले दो साल से फिल्मों से दूर थे। ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आलम ये हुआ कि उनकी फिल्म 'गुंटूर कारम' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छा खासा बिजनेस कर रही है। तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

'गुंटूर कारम' के चौथे दिन की कमाई जानने से पहले ये जान लेते हैं कि फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 14.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। जिसके बाद सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने चौथे दिन 14.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

  • पहले दिन : 41.3 करोड़
  • दूसरे दिन : 13.55 करोड़
  • तीसरे दिन : 14.25 करोड़ 
  • चौथे दिन : 14.50 करोड़
  • टोटल : 83.40 करोड़

ऐसे में चार दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 'गुंटूर कारम' अब तक 83.40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म जिस तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है उसे देखकर लगता है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें : Mangalwar Vrat: करने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी बातें, तभी होगी हर मनोकामना पूरी

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड