Salaar BO Day 13: Prabhas की फिल्म को तगड़ा झटका, घटी कमाई; 13वें दिन किया बस इतने करोड़ का कारोबार
Salaar Box Office Collection Day 13: फिल्म 'सालार' को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Salaar Box Office Collection Day 13: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' को भले ही रिलीज के बाद ऑडियंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन नए साल के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'सालार' की रफ्तार
- 13वें दिन हुआ ये हाल
- जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती समय में ताबड़तोड़ कमाई की। इतना ही नहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही धाकड़ एडवांस बुकिंग के जरिए कई करोड़ का बिजनेस भी कर लिया था। लेकिन जब से नया साल 2024 शुरू हुआ है तब से फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।
दरअसल, प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 12वें दिन सभी भाषाओं में 7.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद 13वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने महज 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: 90.7 करोड़
- दूसरा दिन: 56.35 करोड़
- तीसरा दिन: 61.00 करोड़
- चौथे दिन: 42.50 करोड़
- पांचवें दिन: 23.50 करोड़
- छठे दिन: 17 करोड़
- सातवें दिन: 12.1 करोड़
- आठवें दिन: 9.62 करोड़
- नौवें दिन: 12.55 करोड़
- दसवें दिन: 15.1 करोड़
- ग्यारहवें दिन: 15.50 करोड़
- बारहवें दिन: 7.50 करोड़
- तेरहवें दिन: 5.25 करोड़
रिलीज के बाद के 13 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 373.57 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। बहरहाल, डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू रेड्डी समेत कई बड़े कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।