अपडेटेड 6 April 2024 at 11:13 IST
Pushpa 2 में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे डेविड वॉर्नर? इस पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, जानें सच
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज होगा। क्या इस मूवी में स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी नजर आएंगे?
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग मूवी पुष्पा-2 (Pushpa-2) को लेकर फैंस का जोश हाई है। सुपरस्टार एक्टर ने शुक्रवार को फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट दी है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर यानि 8 अप्रैल को पुष्पा-2 का टीजर रिलीज किया जाएगा। जब से साउथ एक्टर ने ये जानकारी दी है, तब से फैंस इस तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) का एक कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेल रहे डेविड वॉर्नर स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं। वो इंस्टाग्राम पर लगातार पुष्पा फिल्म का डायलॉग रील के जरिए अपने फैंस को भेजते रहते हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि 8 अप्रैल को पुष्पा-2 का टीजर आने वाला है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
पुष्पा-2 में गेस्ट रोल में दिखेंगे डेविड वॉर्नर?
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर 'पुष्पा-2:द रूलर' का धाकड़ पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होगा। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का धांसू लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके हाथ में त्रिशूल है, चेहरा पूरा अबीर से ढका है और वो शंख बजाते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो भगवान शिव सबके सामने हों।
अल्लू अर्जुन ने जैसे ही टीजर की तारीख बताई ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से रहा नहीं गया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर मजेदार बात लिख दी जिसके बाद फैंस थोड़े कन्फ्यूज हो गए। वॉर्नर ने लिखा, मैं गेस्ट रोल में हूं (हंसते हुए इमोजी के साथ)। उनका ये कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने तो कह दिया कि वो वॉर्नर को पुष्पा के भाई के रोल में देखना चाह रहे हैं।
Advertisement

हालांकि, ये साफ करना जरूरी है कि डेविड वॉर्नर फिल्म पुष्पा-2 में नहीं दिखने वाले हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये कमेंट किया है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें आईपीएल 2024 में एक मैच के दौरान वॉर्नर पुष्पा के फेमस सॉन्ग 'श्रीवल्ली' का डांस स्टेप करते दिखे थे। वो इससे पहले भी कई बार 'पुष्पा' के डायलॉग पर रील बनाते दिखे हैं और उनका ये अंदाज भारतीय फैंस को बेहद पसंद भी आता है।
Advertisement
कब रिलीज होगी पुष्पा-2: द रूलर
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत पुष्पा 2, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इससे पहले 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने में कामयाब हुई थी और मूवी ब्लॉकबस्तर साबित हुई थी। उसके बाद से ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद अभिषेक ने युवराज पर क्या कहा? चप्पल से पीटने की मिली थी धमकी
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 09:32 IST