अपडेटेड 14 June 2024 at 14:04 IST
हीरो, हीरोईन और हत्या! GF को गंदे मैसेज, पिटाई फिर..., दहला देगी साउथ स्टार की खौफनाक करतूत!
Renuka Swamy Murder Case: कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थूगुदीप का नाम मर्डर केस में सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। वह पुलिस हिरासत में हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Renuka Swamy Murder Case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मंगलवार को सन्नाटा पसर गया था जब सुपरस्टार दर्शन थूगुदीप (Darshan Thoogudeepa) को हत्या के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत 11 लोगों को 33 वर्षीय आदमी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है। दर्शन साउथ सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं जिनकी फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में ये हाई प्रोफाइल केस बन जाता है जिसकी दिन पर दिन परतें खुलती जा रही हैं।
अब तक सामने आई जानकारी की माने तो, दर्शन थूगुदीप ने रेणुका स्वामी को कथित तौर पर केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसने उनकी को-स्टार पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्हें अब छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन पर क्यों लगा हत्या का आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन और उनके सहयोगियों ने रेणुका स्वामी की हत्या करके उसकी लाश को नाले में फिकवा दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतक दर्शन की कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को गंदे मैसेज भेज रहा था जिससे दर्शन नाराज हो गए। इतना ही नहीं, ऐसा भी सामने आया है कि एक्टर ने हत्या का इलजाम अपने सिर लेने के लिए तीन लोगों को 5-5 लाख रुपये देने तक की भी प्लानिंग कर ली थी।
फूड डिलीवरी बॉय ने देखी थी रेणुका स्वामी की लाश
बता दें कि रेणुका स्वामी का शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के पास एक नाले में पड़ा मिला था। एक डिलीवरी बॉय ने सबसे पहले लाश देखी और बताया कि उसे कुत्ते नोच नोचकर खा रहे थे। उसने पुलिस को फोन किया और मामले में दर्शन और पवित्रा का नाम सामने आया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
पुलिस के बयान के मुताबिक, रेणुका स्वामी को जान से मारने से पहले बुरी तरह पीटा गया था। उसे रस्सियों से बांधा गया और लकड़ी की डंडी से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई थी। इस बीच, दर्शन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन करने की भी मांग उठने लगी हैं। हाल ही में दर्शन, गौड़ा समेत अन्य आरोपियों को बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए उसी जगह ले जाया गया था जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 June 2024 at 09:59 IST