अपडेटेड 30 March 2024 at 09:10 IST
Daniel Balaji Passes Away: नहीं रहे जाने-माने तमिल एक्टर, 48 की उम्र में हार्ट अटैक ने ली जान
Daniel Balaji Passes Away: डेनियल बालाजी का निधन ना केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Tamil Actor Daniel Balaji Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी (Daniel Balaji Passes Away) का निधन हो गया है। मशहूर तमिल एक्टर ने शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 48 साल थी। अब साउथ सिनेमा के कलाकारों समेत देशभर से उनके फैंस डेनियल बालाजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
डेनियल बालाजी का निधन ना केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, एक्टर ने एक दिन पहले अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके तुरंत बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल ले जाया गया जहां वह भर्ती कराए गए। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है।
मशहूर तमिल एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन
डेनियल बालाजी ने तमिल के साथ साथ मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन पर सीनियर एक्टर कमल हासन ने भी दुख जताया है। इस बीच, ऐसा कहा जा रहा है कि डेनियल बालाजी के शव को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर ही दफनाया जाएगा।
डेनियल बालाजी को फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे ट्रिब्यूट
डेनियल बालाजी के अचानक निधन से उनके फैंस दुखी हो गए हैं। वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने चहेते कलाकार को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। इस बीच, डायरेक्टर मोहन राजा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि ‘ये बहुत दुखभरी खबर है। वे फिल्म इंस्टीट्यूट ज्वॉइन करने के लिए मेरी इंस्पिरेशन थे और मेरे करीबी दोस्त थे। मैं उनके साथ काम करना मिस करूंगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।
Advertisement
आपको बता दें कि डेनियल बालाजी ने टीवी की दुनिया से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने शो ‘चिट्ठी’ में डेनियल का किरदार निभाया और अपने पहले रोल से ही अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली। इसके अलावा, उन्हें ‘Vada Chennai’, ‘Vettaiyadu Vilaiyaadu’ और ‘Polladhavam’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ेंः Mannara के बर्थडे बैश में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, पति निक के लिए किया ऐसा डांस, नहीं हटेंगी निगाहें
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 09:10 IST