Adivi Sesh: जब पहले प्यार की खातिर सीमा पार कर कनाडा चले गए थे अदिवि शेष, जेब थी खाली, सुनाया रोमांचक किस्सा

Adivi Sesh: अदिवि शेष ने 'डकैत' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने पहले प्यार के लिए अमेरिका-कनाडा का बॉर्डर पार कर दिया था।

Follow : Google News Icon  
Adivi Sesh
Adivi Sesh | Image: @adivisesh/instagram

Adivi Sesh: साउथ एक्टर अदिवि शेष इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन में बिजी हैं जिसमें उनके साथ अनुराग कश्यप और मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर धूमधाम से लॉन्च किया गया था जिसके इवेंट में एक्टर ने उन दिनों का बड़ा रोमांचक किस्सा सुनाया जब उन्हें पहली-पहली बार प्यार का अहसास हुआ था। 

अदिवि शेष ने ‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने पहले प्यार के लिए अमेरिका-कनाडा का बॉर्डर पार कर दिया था। ये उनकी जिंदगी के काफी दिलचस्प छह महीने थे।

अदिवि शेष ने प्यार के लिए किया बॉर्डर पार

वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए अदिवि ने कहा, "मैं यह बात एक बार फिर दोहराता हूं। मेरी पहली लव स्टोरी में, मैं अमेरिका में था। मैं उस लड़की के पीछे कनाडा तक चला गया था।" एक्टर ने आगे बताया कि कैसे उस समय उनकी जेब एकदम खाली थे। वो देश की सीमा तक भागे और वहां लोगों से इंडियंस के बारे में पूछा ताकि वो किसी के घर में सो सकें। अदिवि ने कहा- वो मेरी जिंदगी का सबसे रोचक छह महीने का किस्सा था।

'डकैत' के ट्रेलर को मिला धमाकेदार रिस्पॉन्स

फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अदिवि शेष के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। ट्रेलर से हिंट मिल रहा है कि इस लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है जब मृणाल का किरदार अपने प्रेमी को धोखा दे देता है। अदिवि को जेल भी जाना पड़ता है। बाहर आकर वो जिस तरह बदला लेता है, उसी पर ये पूरी फिल्म बनी है। ट्रेलर में उनकी एक बेटी भी दिखाई गई है और ये भी दिखाया गया है कि कैसे ये जोड़ी फिर से मिल जाती है। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Rashmika Mandanna: शादी के बाद पहला बर्थडे ऐसे मना रहीं रश्मिका मंदाना, ससुरालवालों के साथ वेकेशन पर निकलीं

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड