BIG BREAKING: फैंस का क्रेज पड़ा भारी, अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज; जानिए क्यों?
संध्या थिएटर में मची भगदड़ पर अब पुलिस की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Case Against Allu Arjun : 3 साल के इंतजार के बाद पुष्पा 2 रिलीज होने पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल देखने के लिए थिएटरों में भीड़ उमड़ पड़ी है। शोज हाउसफुल है। हालांकि फिल्म को लेकर यह क्रेज कई जगहों पर पागलपन में भी बदलता दिख रहा है।
कहीं अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भगदड़ मच रही है, जो जानलेवा तक बन गई। तो कहीं पुष्पा 2 देखने के बाद फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि थिएटर में ही आग लगा दी।
हैदराबाद के संध्या थिएटर से ऐसी एक परेशान करने वाली खबर आई। यहां अचानक अल्लू अर्जुन अपने चाहने वाले के बीच पहुंच गए। अपने फेवरेट एक्टर केो देखने के लिए लोग इस कदर उमड़ पड़े कि भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत, तो 9 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया केस
संध्या थिएटर में मची भगदड़ पर अब पुलिस की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार भगदड़ के इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी ठहराया गया है। साथ ही संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी केस दर्ज हुआ है।
Advertisement
हैदराबाद के मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त के मुताबिक मृत महिला के परिवारवालों की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 105,118(1) r/w 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
थिएटर में पहुंचे अल्लू अर्जुन और बेकाबू हो गए फैंस
रिपोर्ट्स के अनुसार घटना बुधवार (4 दिसंबर) देर रात को हुई थी जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का शो लगा था। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। यहां दिलसुखनगर की रहने वाली महिला रेवती (39) भी अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं।
Advertisement
इस दौरान फैंस से मिलने के लिए पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन थिएटर पहुंच गए। एक्टर को वहां देखने ही फैंस बेकाबू हो गए। हर कोई उनकी एक झलक वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग चोटिल हुए। भगदड़ में रेवती बेहोश हो गई। इसके बाद उसे तुरंत दुर्गाभाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके बेटे को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना पर मेकर्स का भी आया बयान
वहीं, संध्या थिएटर में घटी इस घटना पर फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने दुख जताया है। एक बयान जारी कर उन्होंने, “पिछली रात स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना दुखद है। इस घटना की वजह से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उस परिवार और इलाज करा रहे बच्चे के साथ हैं। इस मुश्किल वक्त में हम उनके साथ खड़े रहने और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”