बेंगलुरू के हिट एंड रन केस में ड्राइवर निकली ये Bigg Boss फेम एक्ट्रेस, CCTV फुटेज से खुला राज तो ऐसे दी सफाई
Bengaluru Hit-and-Run Accident: कन्नड़ एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश पर एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बेंगलुरु पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bengaluru Hit-and-Run Accident: बेंगलुरु में 4 अक्टूबर की देर रात हुई सड़क दुर्घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है जिससे पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। उस रात गाड़ी कन्नड़ एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस कन्नड़' की पूर्व कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश चला रही थीं। जबसे ये जानकारी सामने आई है, तबसे ही दिव्या सुरेश कंट्रोवर्सी में आ गई हैं।
32 वर्षीय दिव्या सुरेश पर एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बेंगलुरु पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। बेंगलुरु पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में शामिल ब्लैक किआ कार को दिव्या ही चला रही थीं।
हिट-एंड-रन दुर्घटना में शामिल दिव्या सुरेश
इस रोड एक्सीडेंट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे कार एक मोटरसाइकिल से टकरा रही है। हालांकि, मदद के लिए रुकने के बजाय, ड्राइवर मौके से फरार हो गई। अब इस पूरी घटना पर खुद एक्ट्रेस दिव्या सुरेश का रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ दी है।
दिव्या सुरेश ने 24 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हिट-एंड-रन दुर्घटना के कथित CCTV फुटेज दिखाने वाली रील्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। उन्होंने वीडियो पर किए गए कमेंट्स के भी स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। एक कमेंट था- “गलती बाइक सवार की थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, और उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। कार ड्राइवर बाएं मुड़ रहा था, तभी बाइक सवार उल्टी दिशा से आया और कार से टकरा गया। अब, कार में बैठे इंसान को जिम्मेदार ठहराना बेवकूफी है। प्लीज आंखों का चेकअप कराएं और वीडियो ध्यान से देखें। चूंकि वो एक्टर हैं तो आप उनपर बिना वजह झूठा आरोप नहीं लगा सकते।”
Advertisement
पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिव्या ने कन्नड़ में जवाब दिया- "कमेंट करने वाले नेक लोगों का शुक्रिया। सच की ही जीत होती है।" इससे साबित होता है कि कार को वाकई एक्ट्रेस ही चला रही थीं।
अब इस मामले पर DCP ट्रैफिक (पश्चिम) अनूप ए शेट्टी ने एएनआई को पुष्टि की कि "कार दिव्या चला रही थीं। शिकायत तीन दिन बाद दर्ज की गई। उनके बीच क्या हुआ, इसका पता नहीं। जब हमने जांच की, तो पता चला कि कार की मालिक दिव्या एस हैं। हमने कार जब्त कर ली है।"
Advertisement
क्या है हिट-एंड-रन केस?
बता दें कि 4 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे तीन महिलाएं - अनुषा, अनीता और किरण मोटरसाइकिल पर सवार थीं, तभी सुरेश की कार ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अनीता की सर्जरी हुई जो बेड रेस्ट पर हैं। अनुषा और किरण को मामूली चोटें आई हैं।