BIG BREAKING: पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, थियेटर भगदड़ मामले में कोर्ट ने दी जमानत
BIG BREAKING: अभिनेता अल्लू अर्जुन को थियेटर भगदड़ मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

BIG BREAKING: अभिनेता अल्लू अर्जुन को थियेटर भगदड़ मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन जमानत दे दी है। इससे पहले तेलंगाना की एक अदालत ने 'पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद एक थियेटर में मची भगदड़ में महिला की मौत के मामले में तेलगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने बताया कि अल्लू अर्जुन को जमानत शर्तों के साथ दी गई है। उन्हें संडे टू संडे पुलिस स्टेशन में हाजरी लगानी होगी। कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या को अदालत ने जमानत दे दी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन को 50000-50000 के दो जमानती पेश करने होंगे। FIR को रद्द करने के लिए याचिका हाईकोर्ट में लंबित है। हम हाईकोर्ट में उसे आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे।
4 दिसंबर को हुई थी भगदड़
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना उस समय हुई जब जब ‘पुष्पा-2’ के प्रदर्शन के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उमड़े प्रशंसकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया।
Advertisement
घटना के बाद शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कडप्ली थाने में भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।