अपडेटेड 16 February 2024 at 19:20 IST
Jr NTR और Janhvi Kapoor की Devara की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन थियेटर्स में मचाएगी धूम
Devara की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। Jr NTR और Janhvi Kapoor की इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jr NTR And Janhvi Kapoor Starrer Devara New Release Date: साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड फैशन क्वीन जान्हवी कपूर स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'देवरा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसी बीच Devara की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बात की जानकारी खुद जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Jr NTR ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'देवरा पार्ट 1' का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें एनटीआर की झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के साथ ही एक्टर ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है।
अब इस दिन रिलीज होगी Devara
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित Jr NTR और Janhvi Kapoor स्टारर फिल्म देवरा के नए पोस्टर को जारी करते हुए जूनियर एनटीआर ने कैप्शन में लिखा, ''देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।' पोस्टर में उन्हें भगवान शिव के चिन्हों से सजे एक विशाल पर्वत की पृष्ठभूमि के साथ फाइट सीक्वेंस में दिखाया गया है।
देवरा के लिए फैंस को करना पड़ेगा 8 महीने का इंतजार
पैन इंडिया फिल्म Devara पहले इसी साल की 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन एक्शन से भरपूर इस फिल्म को अब देखने के लिए आपको 8 महीने का इंतजार करना होगा।
Advertisement
देवरा से Janhvi Kapoor करेंगी तेलुगु डेब्यू
आपको बता दें कि 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर तेलुगु डेब्यू करने वाली हैं। वहीं 'देवरा' दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है और सिनेमाटोग्राफी आर. रत्नावेलु ने किया है।
Advertisement
इन भाषाओं में रिलीज होगी देवरा
Devara में जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में, निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था। दुनिया भर में यह मूवी 10 अक्टूबर 2024 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगा।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 February 2024 at 19:12 IST