विजय देवरकोंडा संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं रश्मिका मंदाना? शादी की चर्चा के बीच नई VIDEO ने खींचा ध्यान; अपने हाथों से खिलाया केक
रश्मिका मंदाना रोम में इन दिनों छुट्टियां बिता रही हैं। वो कथित तौर पर विजय देवरकोंडा संग वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ झलकियां फैंस संग शेयर की हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rashmika Mandanna Video : रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले वो कथित तौर पर विजय संग रोम में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई।
रश्मिका मंदाना नए साल का जश्न रोम में मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर फैंस फिदा हो गए। तस्वीरों में कभी वो चर्च में कथित तौर पर विजय संग कैंडिल जलाती हैं, तो कभी डेजर्ट खिलातीं दिखीं।
विजय देवरकोंडा की दिखी झलक?
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस ने वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वो अपने दोस्तों संग मस्ती कर रही हैं। लेकिन कुछ तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्हें विजय देवरकोंडा की झलक दिखी।
खिलाया केक और साथ जलाई मोमबत्ती
एक वीडियो में रश्मिका के हाथ में स्वीट डेजर्ट (मिठाई) है। उन्होंने इसे खुद चखने से पहले कथिततौर पर विजय को खिलाया। इसके बाद एक दूसरी वीडियो में वो चर्च में प्रार्थना करने पहुंचीं। उन्होंने मोमबत्ती जलाई। फैंस का कहना है कि मोमबत्ती पकड़े दूसरा हाथ विजय का होगा और वो खुद कैमरे के पीछे छिपे हैं।
Advertisement
फैंस बोले- बीवी वाली आदतें…
सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो चुके हैं। यूजर्स का कहना है कि खुद से पहले विजय को खिलाना 'वाइफ थिंग्स' है। एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका-विजय देवरकोंडा।' इसके साथ हार्ट वाली इमोजी ड्रॉप की। दूसरे ने लिखा, 'पहला बाइट विजय के लिए, दूसरा खुद के लिए, इसे ही कहते हैं बीवी वाली आदतें।'
विजय-रश्मिका की पहली मुलाकात
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में भी उनकी जोड़ी को बेतहाशा प्यार मिला। तभी से चर्चा होने लगीं कि दोनों ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। रश्मिका और विजय सालों से फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे रूमर्ड कपल रहे हैं, जिन्होंने कभी खुलकर अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा। लेकिन उनकी तस्वीरों से अक्सर उनका राज खुलता नजर आता है। कथित सगाई के बाद अब दोनों की शादी की चर्चा भी जोरों-शोरों से है। फिलहाल दोनों की तरफ से अपने अफेयर, सगाई, शादी से जुड़ी किसी भी खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।