अपडेटेड 31 January 2024 at 07:49 IST

Pushpa 2 के सेट से लीक हुआ Allu Arjun का साड़ी वाला लुक, इंटरनेट पर आया अनोखा अवतार

Pushpa 2: तस्वीर में अल्लू अर्जुन को साड़ी पहने देखा जा सकता है। फोटो में वह 'गंगम्मा थल्ली' अवतार में नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Pushpa-2
पुष्पा 2 की शूटिंग | Image: IMDB

Allu Arjun Pushpa 2 Leak Photo: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुष्पा फिर सिनेमाघरों पर राज करने को तैयार हैं। बीते दिन ही मेकर्स ने पुष्पा 2 का एक काउंटडाउन पोस्टर शेयर कर फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया था। सोमवार (29 जनवरी) को एक पोस्टर शेयर कर पुष्पा 2 के मेकर्स ने बताया कि पुष्पा के रिलीज में अब बस 200 दिनों का समय बाकी रह गया है।

इसके बाद पुष्पा 2 के सेट से अब अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर भी लीक हो गई है। सेट से लीक हुई ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है।

पुष्पा 2 की सेट से लीक हुई तस्वीर

तस्वीर में अल्लू अर्जुन को साड़ी पहने देखा जा सकता है। फोटो में अल्लू 'गंगम्मा थल्ली' अवतार में नजर आ रहे हैं। इसी अवतार में अल्लू अर्जुन का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी हुआ था।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहने कुर्सी पर बैठे हुए हैं। पुष्पा 2 के सेट से इस तस्वीर के लीक होते ही यह हर तरफ छा गई। लीक हुई फोटो पर फैंस भी जमकर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

पहले भी लीक हो चुकी हैं फोटोज

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब 'पुष्पा 2' के सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो यूं लीक हुई हो। इसके पहले भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। साल 2020 में 'पुष्पा: द राइज' के सेट से भी अल्लू अर्जुन की फोटो लीक हो गई थी। हालांकि तब मेकर्स ने फिल्म की निजी जानकारी सामने आने पर नाराजगी भी जाहिर की थी और फिर सेट पर आउटसाइडर की एंट्री पर रोक लगा दी थी।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा 2 की बात करें तो यह इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। 'पुष्पा: द रुल' का डायरेक्शन सुकुमार कर रहे हैं। वहीं इसका प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमशेट्टी मीडिया मिलकर कर रही हैं।  फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूसरी शादी को तैयार पुलकित सम्राट, एक्ट्रेस कृति संग की सगाई; रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए दोनों

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 19:28 IST