अपडेटेड 14 December 2024 at 11:30 IST

Allu Arjun Released: कैदी बने, खाना नहीं खाया, फर्श पर सोए... 'पुष्पा' की जेल में कैसे कटी रात?

Allu Arjun Released: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। पुष्पा 2 स्टार को एक रात जेल में ही काटनी पड़ी थी।

Follow : Google News Icon  
allu arjun
अल्लू अर्जुन की जेल में कैसी कटी रात | Image: instagram

Allu Arjun Released: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कुछ घंटे बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी होने के कारण उन्हें एक दिन बाद यानि शनिवार सुबह रिहा किया गया। पुष्पा 2 स्टार को एक रात जेल में ही काटनी पड़ी थी।

अल्लू अर्जुन ना केवल साउथ फिल्म, बल्कि एक पैन इंडिया स्टार हैं। ऐसे में जब वो जेल गए तो देशभर से उनके फैंस चिंतित हो गए और उनकी जल्द रिहाई के लिए दुआएं करने लगे। अब अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ चुके हैं और आकर सबसे पहले उन्होंने अपने फैंस का ही धन्यवाद किया है।

अल्लू अर्जुन की जेल में कैसी कटी रात?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया था। सामने आई जानकारी की माने तो, उनकी पहचान कैदी नंबर 7697 के रूप में थी और उनके साथ एक आम कैदी की तरह ही बर्ताव किया गया था। उन्होंने रात जेल के फर्श पर सोकर बिताई। उनको मंजीरा बैरक के क्लास-1 कमरे में रखा गया था। उन्होंने जेल में एक निवाला भी नहीं खाया। 

अल्लू अर्जुन ने जेल से बाहर आने के बाद क्या कहा?

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होने के बाद हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने घर पहुंचे जहां उनकी मां ने उनकी आरती उतारी। एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी और दोनों बच्चे काफी भावुक हो गए थे। पुष्पा 2 स्टार ने अपने परिवारवालों से मुलाकात की। अर्जुन ने अपने घर के बाहर खड़ी मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने अपने फैंस को आश्वासन दिलाया कि वो एकदम सेफ हैं। उन्होंने इतने प्यार और समर्थन के लिए अपने चाहनेवालों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि "मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और पूरा सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं”।

Advertisement

साउथ सुपरस्टार ने इस हादसे पर भी बात की और कहा कि ये उनके कंट्रोल में नहीं था। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरा समर्थन देने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई सालों से अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर जाते रहे हैं लेकिन कभी पहले ऐसा हादसा नहीं हुआ। 

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। कल तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी गई। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः झुके पुष्‍पा, छुए पैर, मां ने उतारी नजर...एक रात जेल काट जब घर पहुंचे अल्लू अर्जुन तो ऐसे हुआ स्वागत

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 11:30 IST