अपडेटेड 12 December 2024 at 11:38 IST
Pushpa 2: 7 दिन में 1000 करोड़... नहीं रुक रही पुष्पा की रफ्तार, जवान-बाहुबली 2 को चटाई धूल
साल 2017 में आई 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने 10 दिनों में 1000 करोड़ के कलेक्शन को पार किया था, जबकि पुष्पा 2 ने इस आंकड़े को 7 दिन में ही छू लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा: 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म ने 7 दिनों के अंदर ही सभी को धूल चटा दी। पुष्पा 2: द रूल ने सबसे तेज 1000 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।
पुष्पा के रिलीज के बाद 3 सालों तक फैंस ने इसके दूसरे पार्ट का इंतजार किया, जो आखिरकार खत्म हुआ। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसके बाद से ही पुष्पा का तूफान जो उठा है, वो थम नहीं रहा।
पुष्पा 2 ने सांतवें दिन कितने कमाए?
7 दिनों के अंदर पुष्पा ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। बुधवार (11 दिसंबर) को अल्लू अर्जुन की फिल्म ने खूब नोट छापे। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन इंडिया में 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी में फिल्म ने 30 करोड़ कमाए है। वहीं, तेलुगु में पुष्पा 2 ने 9 करोड़, तमिल में 2 करोड़, कन्नड़ में 0.6 करोड़ और मलयालम से0.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘पुष्पा 2’ का भारत से टोटल नेट कलेक्शन 687 करोड़ रुपये हो गया। जल्द ही फिल्म 700 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही है।
Advertisement
वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन
वहीं, बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर डाली है। महज 7 दिनों के अंदर ऐसा कर पुष्पा 2 ने बाहुबली का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। साल 2017 में आई 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने 10 दिनों में 1000 करोड़ के कलेक्शन को पार किया था, जबकि पुष्पा 2 ने यह कारनामा सात दिनों में ही कर लिया। इसके साथ ही यह दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म भी बन गई है।
'पुष्पा-2' को पांच भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया है। इस मूवी में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 December 2024 at 11:38 IST