अपडेटेड 29 June 2024 at 08:25 IST
शादी के 5 ही दिन बाद पति जहीर संग अस्पताल में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, प्रेग्नेंसी की अफवाह
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को ही जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की है। हालांकि इन दोनों को अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने के चलते काफी ट्रोल किया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sonakshi Sinha Sparks Pregnancy Rumours: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वहीं सानाक्षी शादी के तुरंत बाद अस्पताल में अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आई, जिसके बाद से यह बात चर्चा में आ गई कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही मां बन सकती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को ही जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की है। हालांकि इन दोनों को अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने के चलते काफी ट्रोल किया गया है। ऐसे में शादी के बाद अस्पताल जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर अफवाह पैदा कर दी हैं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं...
कैसे उड़ी प्रेगनेंसी की अफवाह
बता दें कि इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक सफेद रंग की मर्सिडीज़ में बैठे हैं। वहीं वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर निकलते नजर आएं। इस दौरान कपल पपराजी के सामने पोज देने से भी बचे।
क्या है असली मामला?
वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा है कि भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा के रूटीन चेकअप के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मिलने पहुंचे। हालांकि, वीडियो में चेहरा न नजर आने के चलते रिपब्लिक भारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता।
सोनाक्षी और जहीर खान की लव स्टोरी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान ने एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित घर पर सिविल मैरिज की है। यह मैरिज अपने परिवार वाले और गरीबी दोस्तों के सामने हुई है। वहीं ये दोनों पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। जब शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा के हाथों में इंगेजमेंट रिंग देखी गई तो काफी सवाल उठे। बता दें कि जो रिंग सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी है, जिसे सगाई की अंगूठी कह रहे हैं वो रिंग सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर 8 में 2022 को शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आज मेरे लिए बड़ा दिन है। एक बहुत बड़ा सपना सच होने जा रहा है आप लोगों के साथ शेयर करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती।
Advertisement
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 June 2024 at 08:19 IST