Ranveer Singh Banned: 'डॉन 3' छोड़कर बुरी तरह फंसे रणवीर सिंह, FWICE का सख्त एक्शन, लगाया फिल्म इंडस्ट्री में बैन

Don 3 Controversy: इंडस्ट्री में यह मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है। रणवीर सिंह पर लगा यह बैन उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh vs Farhan Akhtar: Don 3 Row
Ranveer Singh vs Farhan Akhtar: Don 3 Row | Image: Republic

Ranveer Singh Vs Farhan Akhtar: बॉलीवुड के एनर्जेटिक सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उनके खिलाफ एक बेहद सख्त कदम उठाते हुए उन पर फिल्म इंडस्ट्री में बैन लगा दिया है। फेडरेशन ने एक 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जारी कर पूरी इंडस्ट्री से कह दिया है कि अब कोई भी रणवीर सिंह के साथ काम न करे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा विवाद क्या है और रणवीर सिंह इस मुश्किल में कैसे फंसे।

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा बवाल फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा है। दरअसल, रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले ही उन्होंने अचानक इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। उनके इस कदम से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद यह मामला FWICE के पास पहुंच गया।

FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने एक्टर्स के उस रवैये पर चिंता जताई जहां वे शूटिंग से ऐन वक्त पहले फिल्म छोड़ देते हैं। इसके बाद यूनियन के बड़े अधिकारियों जैसे बीएन तिवारी, अशोक दुबे आदि की एक अहम मीटिंग हुई और रणवीर पर बैन लगाने का यह बड़ा फैसला लिया गया।

Uploaded image

क्यों छोड़नी पड़ी रणवीर को 'डॉन 3'?

इस मामले में फरहान अख्तर और रणवीर सिंह, दोनों की अपनी-अपनी बातें हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का कहना है कि रणवीर ने शूटिंग से सिर्फ 10 दिन पहले फिल्म छोड़ी। इससे उनके पूरे सेट-अप और तैयारियों का पैसा डूब गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी वजह से फरहान ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की है, जो रणवीर ने अभी तक नहीं दी है।
वहीं, रणवीर का कहना है कि फरहान अख्तर की तरफ से फिल्म को शुरू करने में लगातार देरी हो रही थी। इसके अलावा, वह फिल्म की स्क्रिप्ट से भी पूरी तरह खुश नहीं थे। आपको बता दें कि हाल ही में 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद रणवीर अपने करियर को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

Advertisement

'डॉन 3' के साथ लगातार हो रही हैं दिक्कतें

'डॉन 3' का सफर अभी तक बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। यह फिल्म पिछले कई सालों से किसी न किसी वजह से टल रही है। बता दें कि रणवीर से पहले कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के चलते उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। इसके बाद फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने भी अचानक इस फिल्म से किनारा कर लिया था और अब रणवीर के फिल्म छोड़ने से यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से अधर में लटक गया है।

आगे क्या होगा?

फिलहाल इंडस्ट्री में यह मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है। रणवीर सिंह पर लगा यह बैन उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 40 करोड़ के हर्जाने और इस कड़े बैन के बाद रणवीर सिंह और उनकी टीम क्या कदम उठाती है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: 'मैं तो दबंग हूं...' Dhurandhar 2 देखकर बौखलाए पाकिस्तान के असली 'जमील जमाली', ल्यारी को लेकर कही ये बात- VIRAL VIDEO

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड